विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sa Re Ga Ma Pa Li'l Champs 2023 की विजेता बनीं Gauri Alka Pagare, चांदी की वीणा समेत मिली इतनी प्राइज मनी

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 26 Nov 2023 10:38 AM (IST)

Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2023 Winner सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023 ...और पढ़ें

सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स की विनर बनीं गौरी पगारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स की विनर बनीं गौरी पगारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स की विजेता बनीं गौरी पगारे
  2. गौरी पगारे ने ट्रॉफी के साथ जीती मोटी रकम
  3. दो रनर-अप को भी मिली प्राइज मनी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2023 Winner: सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा लिटिल चैम्प्स' के मंच पर कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी जादुई आवाज से लाखों दर्शकों का दिल जीता। एक-दूसरे के साथ कठिन प्रतिस्पर्धा करते हुए सिर्फ 6 कंटेस्टेंट फाइनल में पहुंचे, जिसमें से एक ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

तीन महीने पहले शुरू हुए 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023 मराठी' के फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स श्रवणी वागले, ऋषिकेश धवलिकर, जयेश खरे, देवांश भाटे, गीत बागड़े और गौरी अल्का पगारे पहुंचे। सभी ने अपनी सुरीली आवाज और गाने के स्टाइल से न केवल जजेस बल्कि दर्शकों के दिल में भी जगह बनाई।

गौरी पगारे बनीं सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023 की विनर

शनिवार (25 नवंबर) को 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023' का फिनाले हुआ। सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ इस सिंगिंग शो की विनर गौरी पगारे बनीं। शो में उनकी जर्नी बहुत दिलचस्प रही। गौरी ने अपने सभी गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। रियलिटी शो के रनर-अप का खिताब श्रवणी वागले (फर्स्ट) और जयेश खरे (सेकेंड) के नाम हुआ। 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Marathi (@zeemarathiofficial)

यह भी पढ़ें- 'सारेगामापा' के सेट पर विशाल डडलानी ने सुनाया ऐश्वर्या राय से जुड़ा किस्सा, ऐसी थी पति अभिषेक बच्चन की प्रतिक्रिया

गौरी पगारे को मिली इतनी प्राइज मनी

'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023' की विनर गौरी पगारे को ट्रॉफी के रूप में दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और उनकी फैमिली की तरफ से एक चांदी की वीणा दी गई। साथ ही गौरी को लाखों की कैश प्राइज मनी भी मिली। शो की विनर बनने पर गौरी को डेढ़ लाख रुपये प्राइज मनी दी गई। दूसरी ओर दोनों रनर-अप श्रवणी और जयेश को एक लाख रुपये प्राइज मनी मिली।

'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' का चौथा सीजन 9 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। शो को मृण्मयी देशपांडे ने होस्ट किया था। जज वैशाली मदे ने गौरी पगारे की तारीफ की और कहा कि अब से लोग उन्हें गौरी अल्का पगारे के नाम से जानेंगे। 

यह भी पढ़ें- Sa Re Ga Ma Pa 2022 Winner: शो की विजेता बनीं ये कंटेस्टेंट, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।