Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सारेगामापा' के सेट पर विशाल डडलानी ने सुनाया ऐश्वर्या राय से जुड़ा किस्सा, ऐसी थी पति अभिषेक बच्चन की प्रतिक्रिया

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:41 AM (IST)

    कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय बेहद सिंपल और सरल स्वभाव के साथ ही अपनी जड़ों से जुड़ी हुईं महिला हैं। इसी बात को बताते हुए म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल डडलानी ने ऐश्वर्या राय से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।

    Hero Image
    ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे मशहूर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरत से लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐश्वर्या राय को ब्यूटी, विथ ब्रेन्स का सटीक उदाहरण भी माना जाता है। लेकिन ऐश्वर्या की खूबसूरती से ज्यादा उनके बर्ताव और नेचर की वजह से वो ज्यादा वाह वाही लूटती हैं। बच्चन परिवार भी अक्सर अपनी बहू की तारीफ करता नहीं थकता है। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय बेहद सिंपल और सरल स्वभाव के साथ ही अपनी जड़ों से जुड़ी हुईं महिला हैं। इसी बात को बताते हुए म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल डडलानी ने ऐश्वर्या राय से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या राय के पति और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म 'बॉब बिस्वास' के प्रमोशन के लिए टेलीविजन शो 'सारेगामापा' में शामिल हुए थे। इस दौरान अभिषेक के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी शामिल हुई थीं। शो के दौरान सबी लोगों ने बेहद मजेदार बातें कीं। इस दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण ने ऐश्वर्या से जुड़ा सवाल अभिषेक बच्चन से किया जिसका जवाब विशाल डडलानी ने दिया।

    आदित्य नारायण ने अभिषेक बच्चन से पूछा कि क्या ऐश्वर्या राय घर के काम करती हैं? इस सवाल के बाद विशाल ने ऐश्वर्या से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। विशाल ने बताया कि वो ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन के साथ एक बार एक टूर पर गए थे। टूर पर करीब 30 लोग मौजूद थे। इस टूर के दौरान एक दिन पूरी टीम ने मिस्टर बच्चन के साथ खाना खाने की इच्छा जाहिर की। विशाल ने बताया कि, 'जब हम सभी मिस्टर बच्चन के साथ खाना खा रहे थे तो एक ग्रुप वहां पहुंचा, वो भी डिनर के लिए। उस समय वेटर्स के लिए वहां काफी लोग मौजूद हो गए और वेटर्स सभी को हैंडल नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ऐश्वर्या राय ने सभी को खाना परोसना शुरू किया।'

    आगे विशाल ने बताया कि, 'ऐश्वर्या राय को ये सब करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने किया, क्योंकि वो किसी भी तरह की फॉर्मैलिटी में नहीं आना चाहती थीं। वहां कोई कैमरा भी मौजूद नहीं था। ऐश्वर्या राय ने वो सब पब्लिसिटी के लिए नहीं किया बल्कि प्यार पाने के लिए किया। हम कई सालों से ऐश्वर्या राय को जानते हैं और वह बेहद ही शानदार इंसान हैं।' विशाल ने बात को खत्म करते हुए बताया कि, 'उस दिन चौंकाने वाली बात ये थी कि जब सबने खाना खा लिया, तब उन्होंने सभी को मीठा सर्व किया। इसके बाद उन्होंने बैठकर खाना खाया। उस दिन सभी लोग खुद को खुशनसीब मान रहे थे, क्योंकि ऐश्वर्या राय ने उन्हें खाना सर्व किया था। वह सच में एक अच्छी इंसान हैं।'

    अपनी पत्नी की तारीफ सुनकर खुद अभिषेक बच्चन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिषेक ने कहा कि, 'ऐश्वर्या राय बेस्ट हैं। वो काफी ग्राउंडेड और स्वीट इंसान हैं। वो भारतीय संस्कार जानती हैं और वो अपनी बेटी को भी यही सिखा रही हैं। मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो भी वो लोगों के लिए करती हैं, वो काबिले-तारीफ होता है।'

    comedy show banner
    comedy show banner