Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13: कंटेस्टेंट्स को दिया गया अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट, रैपर डिनो जेम्स ने खोई आवाज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 12:27 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत हो चुकी है। यह शो 15 जुलाई से कलर्स चैनल पर शुरू हो चुका है। हर राउंड में खतरे का लेवल हाई होता जा रहा है। रैपर डिनो जेम्स ने एक टास्क के दौरान अपनी आवाज खो दी। यह खतरों के खिलाड़ी का सबसे खतरनाक टास्क बताया जाता है।

    Hero Image
    File Photo of Rapper Dino James. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरनाक स्टंट से भरा शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) कंटेस्टेंट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। चाहे उनके द्वारा परफॉर्म किया गया स्टंट हो, या फिर उनके बीच के झगड़े, यह शो अक्सर ही लाइमलाइट में बना रहता है। इस गेम शो में कुछ कंटेस्टेंट्स हाई लेवल टास्क को बखूबी निभाते हैं, तो कुछ की हालत खराब हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ रैपर डिनो जेम्स के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिनो जेम्स की आवाज पर पड़ा असर

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, अरजीत तनेजा, सौंदस मौफकीर, ऐश्वर्या शर्मा, शीजान खान जैसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो एक दूसरे से कंपीट कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को हाई लेवल गेम के परिणाम भी झेलने पड़ते हैं। रैपर डिनो जेम्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने बताया कि एक स्टंट परफॉर्म करने के दौरान उनकी आवाज चली गई।

    सबसे खतरनाक होता है यह स्टंट

    एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में डिनो ने बताया कि शॉक वाला स्टंट सबसे खतरनाक था। यह वो स्टंट गेम होता है, जिसपर अक्सर लोग हार मान जाते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने इस गेम को परफॉर्म किया, जिसके बाद तीन से चार दिनों तक उनकी आवाज गायब हो गई। पावर इतना ज्यादा था कि उन्हें लगा कि गले में उन्हें गंभीर चोट लग गई है।

    पहला कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट

    'खतरों के खिलाड़ी 13' के एलिमिनेशन से पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। रुही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह से टास्क न जीत पाने के कारण हार गईं, और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हर राउंड के साथ टास्क का लेवल बढ़ता जा रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' का टाइटल 'हर लेवल, डर नेकस्ट लेवल' है। ऐसा पहली बार है, जब कंटेस्टेंट्स को लैविश होटल की जगह जंगल में रखा गया है।