यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan: जब बिना तकनीक के उड़ गए हनुमान! रामायण की शूटिंग का अनसुना राज
रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में हनुमान का किरदार दारा सिंह ने निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ...और पढ़ें

HighLights
- रामायण में कैसे भरी थी हनुमान ने उड़ान
- समुद्र पार करने वाला सीन कैसे हुआ था शूट
- बिना तकनीक के कैसे रचा गया था रामायण का संसार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल रामायण का जिक्र अक्सर लोगों के बीच चलता है। 25 जनवरी 1987 से लेकर 31 जुलाई 1988 तक दूरदर्शन पर इसका प्रसारण हुआ था। कोरोना महामारी के दौरान इसे टीवी पर दोबारा दिखाया गया था, जब सीरियल्स के नए एपिसोड नहीं आ रहे थे। रामायण की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इसमें काम करने वाले कलाकारों को लोग असल में भगवान समझने लगे थे। खासकर राम और सीता की भूमिका निभाने वाले स्टार्स के साथ ऐसा हुआ था। अरुण गोविल ने खुद इस बारे में कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था।
टीवी की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। समुद्र पार करने वाले उनके सीन को काफी सराहा गया। हैरानी की बात यह है कि उस समय वीएफएक्स या कोई ज्यादा तकनीक नहीं थी और इसके बाद भी सीरियल में दिखाए गए हर सीन बेहद असली लगे। आइए जानते हैं कि हनुमान ने उड़ान कैसे भरी और समुद्र पार करने का सीन कैसे दिखाया गया था।
हवा में कैसे उड़ने लगे थे हनुमान?
हनुमान जी का किरदार निभाने वाले दारा सिंह रामायण में जब उड़ान भरते हैं, तो अभिनेता को स्पेशल तार और बेल्ट से लटकाया गया। इस सीन की शूटिंग बेहद सावधानी के साथ की गई थी। टीवी पर यह दृश्य नजर आया, तो लोगों को लगा कि हनुमान सही में उड़ान भर रहे हैं। इसे परफेक्ट बनाने के लिए कैमरा एंगल्स, लाइटिंग और स्पेशल कैमरा का इस्तेमाल किया गया था।
.jpg)
Photo Credit- IMDb
यह भी पढ़ें- रणबीर की Ramayana में अरुण गोविल के होने से दुखी हैं 'सीता'? एक्ट्रेस ने कहा- दशरथ के रूप में उन्हें देखना...
कैसे रचा गया समुद्र पार करने का सीन?
सीता माता की खोज में हनुमान निकलते हैं, तो भव्य रूप धारण करके समुद्र पार करते हैं। आज के समय में इस तरह के सीन दिखाने कि लिए वीएफएक्स या ग्रीन स्क्रीन का सहारा लिया जाता है, लेकिन 80 के दशक में यह सब नहीं था। ऐसे में रामानंद सागर ने सीमित संसाधनों के साथ पर्दे पर इस दृश्य को जीवंत किया।
.jpg)
Photo Credit- IMDb
लकड़ी के टुकड़े पर चिपकाए थे छोटे पत्थर
स्टार प्लस पर जब रामायण का प्रसारण हुआ था, तो हर एपिसोड के बाद सुनील लहरी शूटिंग से जुड़े रोचक किस्से सुनाते थे। इसमें उन्होंने रामसेतु को पार करने वाले सीन का राज भी बताया था कि यह सीन डेढ़ फीट की लकड़ी के साथ शूट किया गया था। उन्होंने बताया कि जब इस सीन की शूटिंग हो रही थी, तो इस बात की टेंशन थी कि यह आखिर कैसे शूट होगा। दरअसल, इसके लिए सेट पर कोई पुल नहीं बनाया गया था। ऐसे में रामानंद सागर ने लकड़ी के टुकड़े पर छोटे-छोटे पत्थर चिपकाए, जिससे यह सीन बिल्कुल असली लगे।
