विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 साल पुरानी टीवी की Ramayan; रामानंद सागर का बेटा था डायरेक्टर; 300 एपिसोड तक चला था धार्मिक शो

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM (IST)

रामानंद सागर की रामायण की तरह उनके बेटे ने भी 18 साल पहले छोटे पर्दे पर एक कल्ट रामायण शो का निर्माण किया था।

छोटे पर्दे की पॉपुलर रामायण (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

छोटे पर्दे की पॉपुलर रामायण (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. छोटे पर्दे पर कल्ट रहा है रामायण शो

  2. 18 साल पहले टीवी पर हुई थी टेलीकास्ट

  3. 300 एपिसोड तक चली कालजयी रामायण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की नई रामायणम् की रिलीज के बाद से हिंदू महाकाव्य पर बनने वाले शो और सीरीज की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है। इस मामले में दूरदर्शन की कल्ट क्लासिक रामायण का नाम भी शामिल रहा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 18 साल पहले टीवी पर रामायण पर आधारित एक ऐसा धार्मिक शो प्रसारित हुआ था, जो रामानंद सागर की रामायण से भी ज्यादा एपिसोड तक चला था। खास बात ये थी कि उस रामायण का निर्माण रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने किया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं- 

टीवी की एक और पॉपुलर रामायण

इस लेख में जिस रामायण के बारे में जिक्र किया जा रहा है। वह साल 2008 में टीवी चैनल एनडीटीवी इमेजन पर प्रसारित हुई थी। आनंद सागर और सागर वर्ल्ड के बैनर तले इस माइथोलॉजिकल शो का निर्माण हुआ था। खास बात ये थी कि इमेजन टीवी की रामायण (Imagine TV Ramayan) 300 एपिसोड तक चली थी, जो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले किसी रामायण शो के लिहाज से सबसे अधिक था। 

ndtv imagine ramayan

यह भी पढ़ें- 65 करोड़ मिले व्यूज, विदेशों में गूंजी जय-जयकार; 39 साल में कोई सीरियल नहीं तोड़ पाया कल्ट शो का रिकॉर्ड

आनंद सागर की रामायण को 18 साल पहले टेलीकास्ट किया था और करीब 1.6 साल तक टीवी पर चलती रही। रामानंद सागर की रामायण की तरह उनके बेटे की इस नए युग की रामायण को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसको लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज भी नजर आया था।

ये थी इमेजिन टीवी की रामायण कास्ट

एनडीटीवी इमेजिन टीवी की रामायण की कास्ट भी काफी कल्ट रही थी। जिसके डिटेल्स पात्र के आधार पर इस प्रकार है-

ndtv imagine ramayan (1)

  • राम- गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)

  • सीता- देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)

  • लक्ष्मण- अंकित अरोड़ा (Ankit Arora)

  • हनुमान- विक्रम मस्तल (Vikram Mastal)

  • रावण- अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra)

इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। खासतौर पर भगवान राम का किरदार निभाकर अभिनेता गुरमीत चौधरी को सिनेमा जगत में नई पहचान मिली। 

क्यों लोकप्रिय रही नई रामायण?

दरअसल आनंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण को अधिक लोकप्रियता और सफलता इस वजह से मिली थी, क्योंकि इसमें नए जमाने की तकनीकि और वीएफएक्स का शानदार तरीके से उपयोग किया गया था। इसके अलावा शो की कास्टिंग भी कैरेक्टर के हिसाब से सटीक बैठी थी।

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।