Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ramayan : 35 सालों बाद अब ऐसे दिखते हैं 'रामायण' के ये मुख्य किरदार, 'सीता' की खूबसूरती आज भी है बरकरार

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2022 03:33 PM (IST)

    टीवी के इतिहास का सबसे पॉपुलर शो रामयण के सभी किरदार अमर हैं। साल 1987 में आए रामयण में जिन एक्‍टर्स ने काम किया वो हमेशा के ल‍िए अमर हो गए। वहीं भगवा ...और पढ़ें

    Photo Credit : Ramayan Characters Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेनएनएन। Ramanand Sagar Ramayan Characters Then And Now Look : रामानंद सागर के 'रामायण' ने टीवी जगत में एक नया ही ​इतिहास रच दिया है। इस धार्मिक शो ने लोगों के दिलों दिमाग पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। इस पौराणिक शो की कहानी ही नहीं बल्कि इससे जुड़े हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। लॉकडाउन में पुन: प्रसारित होने के बाद 'रामायण' को लेकर दर्शकों में फिर से दिलचस्पी बढ़ गई है। इसके साथ ही शो के हर कलाकार फिर से चर्चा में आ गए हैं। 'रामायण' के ​किरदारों के बारें में दर्शक फिर से जानना चाहते हैं कि आखिर सालों के बाद ये किरदार कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं। क्यो आप भी 'रामायण' के राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के के बारे में जानना चाहते हैं कि वो अब कैसे दिखते हैं। तो हम आपको​ दिखते हैं उनकी तब और अब की झलक।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम-अरुण गोविल

    'रामायण' में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने इस रोल को निभाकर खुद की एक अलग ही छाप बना ली है। वहीं कई घरों में तो ये आलम था कि अरुण गोविल को राम मानकर उनकी पूजा की जाती थी। अरुण गोविल आज एक्टिंग से भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं।

    सीता- दीपिका चिखलिया

    'रामायण' में सीता का किरदार एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने निभाया है। सीता का किरदार निभाकर दीपिका ने अपने रोल को ही अमर कर दिया। 'रामायण' के अलावा दीपिका कई अन्य टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी है। वहीं आज भी वो एक्टिंग की दुनिया में सक्रीय हैं। सोशल मीडिया पर भी दीपिका काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं।

    लक्ष्मण- सुनील लहरी

    सुनील लहरी ने शो में श्रीराम के आज्ञाकारी भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया था। लक्ष्मण की भूमिका में सुनील लहरी बेहद जंचे। सुनील इतने सालों बाद आज भी काफी फिट और हैंडसम दिखते हैं। एक्टिंग के क्षेत्र में सुनील आज भी सक्रीय हैं।

    रावण- अरविंद त्रिवेदी

    रामानंद सागर के 'रामायण' में रावण का किरदार निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने एक अलग ही छाप छोड़ी है। रावण के रोल को निभाने के बाद अरविंद को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। इसके पीछे की वजह ये था कि लोग इस शो से भावनात्मक रूप से इतना ज्यादा जुड़ गए थे कि उन्हें रावण का सीता का हरण करना अच्छा नहीं लगा था। हालांकि अरविंद 6 अक्टूबर, 2021 को दुनिया को अलविदा कह गए।

    स्वप्निल जोशी- कुश

    स्वप्निल जोशी 'रामायण' में राम के बेटे कुश का किरदार निभाया था। बतौर बाल कलाकार उनके किरदार को काफी पसंद किया था। इस शो के अलावा स्वप्निल ने कई अन्य टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं।