Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रामायण की 'सीता' का ये मॉर्डन लुक देख आप भी रह जाएंगे दंग, एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Jun 2021 02:37 PM (IST)

    दीपिका ने रामायण में सीता का रोल निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दीपिका ने इसके अलावा कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह एक्टिंग के अलावा सोश ...और पढ़ें

    Photo Credit - Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'सीता' ये नाम जब भी हमारे जहन में आता है तो सबसे पहले नजरों के सामने एक ही चेहरा दिखाई देता है और वो है रामानंद सागर के चर्चित सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का। दीपिका ने 'रामायण' में सीता का रोल निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दीपिका ने इसके अलावा कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन दीपिका शो से जुड़ी पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके चाहने वालों को उनका मॉर्डन अवतार देखने के मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

    दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हमेशा की तरह ही वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। वह सीढ़ियों पर शांत बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ब्लैक टीशर्ट और मल्टीकलर के प्लाजो में दिख रही हैं। वहीं उनके बाल खुले हैं। उनका नो मेकअप फेस भी उनके फैंस को दिल जीत रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'थ्रोबैक, यादें इतनी पुरानी नहीं हैं।' इस फोटो पर फैंस कमेंट कर उन्हें इस तरह की ड्रेसेज कैरी करने को बोल रहे हैं। कुछ ही देर पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

    आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देती ​नजर आईं थीं। रही हैं। वीडियो में आप देखते हैं कि दीपिका बताती हैं कि उनमें और उनके पति में पहले आई लव यू कौन बोलाता है। वहीं जब दोनों के बीच लड़ाई होती है तो पहले सॉरी कोई नहीं बोलता। यही नहीं सुबह तैयार होने में दीपिका से ज्यादा वक्त उनके पति हेमंत लगाते हैं। दोनों में से बेटर कुक दीपिका हैं। दीपिका ने खुद को ज्यादा फनी और बेटर कुक बताया। ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'बस मजेदार सामान, पति के साथ।' इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका इस तरह के वीडियो कम ही डाली हैं।