विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nia Sharma और क्रिस्टल डिसूजा ने एक-दूजे को बंधी राखी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Published: Mon, 19 Aug 2024 07:18 PM (IST)

निया शर्मा अपने काम से ज्यादा अपने फैशन के लिए लोगों के बीच छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2010 ...और पढ़ें

निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा (फोटो इंस्टाग्राम)
निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 19 अगस्त को मनाया जा रहा है राखी का त्योहार
  2. सोशल मीडिया पर सेलेब्स शेयर कर रहे हैं तस्वीरें
  3. निया शर्मा ने भाई को छोड़ इस शख्स को बांधी राखी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सावन के आखिरी सोमवार यानी 19 अगस्त 2024 को धूमधाम के साथ रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर कोई सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो साझा कर रहा है। हाल ही में टीवी की बहनें यानी निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने भी एक वीडियो शेयर किया है और एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया है।

निया और क्रिस्टल का सेलिब्रेशन 

बी-टाउन की एक्ट्रेसेस अपने भाईयों को तो राखी बांध ही रही हैं, लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो एक-दूसरे को राखी बंध रही हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने ये त्योहार एक-दूसरे के साथ मनाया है। अभिनेत्रियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा की है, जिसमें दोनों पूरी परंपरा के साथ राखी बांध रही हैं। इतना नहीं एक-दूसरे को गिफ्ट्स भी देती नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है- ''बहन हूं मैं तेरी, खून का रिश्ता है हमारा''। 

यह भी पढ़ें-  गंगटोक की बर्फीली पहाड़ियों पर Maggi खाती नजर आई Nia Sharma, वीडियो देख फैंस ने पूछा- ठंड नहीं लग रही हैं क्या

View this post on Instagram

A post shared by Krystle Dsouza (@krystledsouza)

सालों पहले बहन का बना था रिश्ता 

बता दें,  निया और क्रिस्टल ने छोटे पर्दे पर ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में साथ काम किया था। तब से दोनों के बीच पक्की दोस्ती है। यह शो साल 2011 से 2013 तक चला था। लोगों ने इसे काफी पसंद किया गया था।

'सुहागन चुड़ैल' में नजर आ रही हैं निया

निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों टीवी शो 'सुहागन चुड़ैल' और 'लाफ्टर शेफ' के शो में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह 'काली' , 'जमाई राजा', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं। क्रिस्टल डिसूजा की बात करें तो वो काफी समय से छोटे पर्दे से दूर है और फिल्म और वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म 'चेहरे' (Chehre) में भी काम किया हुआ है। 

यह भी पढ़ें- 'ये चुड़ैल कहां से आ गई' Nia Sharma का लेटेस्ट लुक देख उड़े फैंस के होश, खुद एक्ट्रेस की निकल गई चीख