Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह जल्द बनने वाले हैं पापा, प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस सलोनी शर्मा

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 05:51 PM (IST)

    Rahul Raj Singh Saloni Sharma राहुल राज सिंह जल्द पापा बनने जा रहे हैं। एक्टर की वाइफ एक्ट्रेस सलोनी शर्मा (Saloni Sharma) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। राहुल राज सिंह अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद सुर्खियों में थे।

    Hero Image
    Pratyusha Banerjee, Pratyusha Banerjee, Saloni Sharma, Photo

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rahul Raj Singh Saloni Sharma: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक के बाद एक गुड न्यूज सामने आ रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट और बिपाशा बसु मां बनी हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब एक और टीवी स्टार ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द पापा बनने जा रहे हैं राहुल राज सिंह

    टीवी एक्टर राहुल राज सिंह (Rahul Raj Singh) जल्द पापा बनने जा रहे हैं। एक्टर की वाइफ एक्ट्रेस सलोनी शर्मा (Saloni Sharma) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल ने हाल ही जानकारी दी है कि उनके घर फरवरी में नन्हा मेहमान आने वाला है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल इस पल को एंजॉय कर रहे हैं और अपने बच्चे को गोदी में लेने के लिए बेकरार हैं। राहुल ने बताया कि, ‘बेबी जनवरी अंत या फरवरी की शुरुआत में आ सकता है। मैं काफी से समय से पिता बनने का इंतजार कर रहा था और आखिरकार वह पल आ गया है।

    होने वाले बच्चे के नाम को लेकर किया खुलासा

    राहुल का कहना है कि- इस समय मेरे दिल और दिमाग में बहुत सी बातें चल रही हैं। बेटा हो या बेटी हमने कुछ नाम सोच लिए हैं। बता दें साल 2018 में विवाह बंधन में बंधने के बाद दोनों को अपने पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में राहुल इन दिनों बेहद खुश हैं।

    प्रत्युषा बनर्जी को किया था डेट

    बता दें कि राहुल राज सिंह अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद सुर्खियों में थे। बालिका वधु फेन प्रत्युषा बनर्जी का निधन आत्महत्या करने की वजह से अप्रैल, 2016 में हुआ था। बता दें एक्ट्रेस की मौत के बाद राहुल निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शालीन भनोट और सुम्बुल तौकीर पर प्रतीक सहजपाल ने शेयर किया अपना ओपिनियन, BB15 में थे रनर अप

    comedy show banner
    comedy show banner