विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rise And Fall को बड़ा झटका, Pawan Singh ने अचानक छोड़ा शो; जानें क्या है वजह?

Published: Thu, 18 Sep 2025 02:14 PM (IST)

एमएक्स प्लेयर पर अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में पवन सिंह की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ ...और पढ़ें

पवन सिंह ने छोड़ा राइज एंड फॉल (फोटो-इंस्टाग्राम)
पवन सिंह ने छोड़ा राइज एंड फॉल (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. शो से वायरल हो रहे पवन के वीडियो
  2. सिंगर ने अचानक क्यों छोड़ा शो?
  3. मायूस हुए पवन सिंह के फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 की थीम पर एम एक्स प्लेयर पर अशनीर ग्रोवर एक नया शो लेकर आए हैं जिसका नाम राइज एंड फॉल है। शो में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी पवन सिंह को मिल रही है और सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिन्होंने शो के प्रति फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

शो को पवन सिंह की वजह से मिली पॉपुलैरिटी

सबसे ज्यादा नयनदीप रक्षित के साथ उनकी बातचीत और धनश्री के साथ उनका डांस खूब वायरल हुआ। लेकिन अब शो के चाहने वाले और पवन सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। आईएएनएस के मुताबिक पवन सिंह राइज एंड फॉल छोड़कर जा चुके हैं। खबर है कि उनकी फैमिली उन्हें लेने के लिए सेट पर आई थी और वो चले गए। शो से जाते समय पवन ने बताया कि वो राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट की तरह नहीं आए थे बल्कि कुछ ही समय के लिए इसका हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- TRP की रेस में पीछे छूटा सलमान खान का Bigg Boss 19, इस रियलिटी शो ने दी मात

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

संगीता फोगाट ने भी छोड़ दिया था शो

बता दें कि पवन दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बीच में शो छोड़ा है। इससे पहले पहलवान संगीता फोगाट जोकि महावीर फोगाट की बेटी हैं उन्होंने भी शो को अलविदा कह दिया था। इस पॉपुलर पिता-बेटी के संघर्ष की कहानी को फिल्म दंगल में भी दिखाया गया था।

धनश्री वर्मा ने की डायवोर्स पर बात

इससे पहले, प्रतियोगी अरबाज पटेल के साथ बातचीत के दौरान धनश्री ने अपनी लव लाइफ और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने तलाक के बारे में बात की। उन्होंने अपने डायवोर्स की बातचीत को निराधार और जानबूझकर बनाई गई बात बताया। धनश्री ने कहा, "ये सब जो तलाक की बातें चल रही हैं, वो बिल्कुल ही बनाई गई चीजें हैं। मैंने उनको पहले ही छोड़ दिया था।"

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

क्या है राइज एंड फॉल की थीम

बता दें कि 'राइज एंड फॉल' को शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। यह रियलिटी शो प्रतियोगियों के एक समूह पर केंद्रित है जिन्हें रूलर्स और वर्कर्स के दो ग्रुप में बांटा गया है। रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं जबकि वर्कर्स बेसमेंट में रहते हैं। दोनों ग्रुप्स पैसे और स्टेटस के लिए आपस में कॉम्पटीशन करते हैं मजदूर का काम है मेहनत करके खुद को रूलर्स में लाना।

यह भी पढ़ें- 'एक्टर्स ज्यादा फीस लेते...' Ashnoor Grover ने बॉलीवुड स्टार्स पर साधा निशाना, दे डाली ये सलाह