विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: टॉप 5 से बाहर हुए विक्की जैन, पहली पोजिशन पर इस कंटेस्टेंट ने जमाया कब्जा, शो जीतने की है दावेदारी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 11 Dec 2023 10:40 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस हफ्ते कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले। मनारा ...और पढ़ें

File Photo of Samarth Jurel, Neil Bhatt, Munawar Faruqui and Vicky Jain
File Photo of Samarth Jurel, Neil Bhatt, Munawar Faruqui and Vicky Jain

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए लगभग दो महीने बीत चुके हैं। एंटरटेनमेंट का लेवल बनाए रखने के लिए 'बिग बॉस' कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते देखे जा सकते हैं। पिछले हफ्ते करण जौहर ने शो होस्ट किया था। उन्होंने मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को उनके बिहेवियर के लिए खरीखोटी सुनाई। इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) ने भी मनारा को बिगड़ैल बच्चा बताकर उनके बिहेवियर पर सवाल उठाए। इतनी डांट पड़ने के बाद भी मनारा ने बिग बॉस 17 के टॉप कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बनाई है।

लिस्ट से बाहर हुए विक्की जैन 

'बिग बॉस 17' में इस हफ्ते के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। विक्की जैन, खानजादी, नील भट्ट और अभिषेक कुमार में से कोई एक इस हफ्ते बेघर हो जाएगा। इस लिस्ट में विक्की जैन का नाम चौंकाने वाला है क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से बिग बॉस के ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बने हुए थे। विक्की, न सिर्फ नॉमिनेट हुए हैं, बल्कि टॉप 5 की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

टॉप 5 में आए ये कंटेस्टेंट्स

ऑरमैक्स मीडिया ने बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की है। पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए नील भट्ट ने अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। इस लिस्ट में वह पांचवें पायदान पर हैं। वहीं, उनसे एक कदम आगे हैं उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा। 

टॉप 3 में शामिल हुए नामों में इस बार एक की पोजिशन में बदलाव हुआ है। जहां, पिछले कुछ हफ्तों से विक्की जैन ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में बने हुए थे। वहीं, उनकी जगह मनारा चोपड़ा ने ले ली है। मनारा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पहली पोजिशन पर हर बार की तरह मुनव्वर फारुकी (Munnawar Faruqui) हैं। दूसरे नंबर पर अंकिता लोखेंडे की पोजिशन बरकरार है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: औरा ढूंढेंगे अभिषेक के लिए कोरियल गर्ल, सिंगर ने सलमान के शो में आते ही बदल डाला घर का माहौल