40 साल पहले Doordarshan पर दिखी थी '27 किरदारों' की अनोखी कहानी, टीवी शो ने समाज को दिखाया था आईना
चार दशक पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा टीवी सीरियल टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें भिखारी, चाय वाला और सफाईकर्मी जैसे 27 किरदारों की कहानी को दिखाया गया था।

दूरदर्शन का लोकप्रिय शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI)
HighLights
दूरदर्शन पर आया था लोकप्रिय धारावाहिक
छोटे पर्दे पर 40 साल पहले हुआ था टेलीकास्ट
मिडिल क्लास फैमिली की दिखी थी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर हुआ करता था, जब दूरदर्शन ही लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता था। आज लोगों के हाथों में मोबाइल है और ओटीटी का चलन का सिनेमा के विस्तार को बदल रहा है। लेकिन जब डीडी नेशनल पर रामायण, हम लोग और ये जो है जिंदगी जैसे धारावाहिक आते थे, तो लोग अपने-अपने टीवी सेट के सामने चिपक कर बैठ जाते थे।
इसी आधार पर आज हम आपको दूरदर्शन पर 40 साल पहले प्रसारित होने वाले एक ऐसे धारावाहिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भिखारी, सफाईकर्मी और चाय वाले जैसे अन्य 27 किरदारों की अलग-अलग कहानी को दर्शाया गया था।
दूरदर्शन का कल्ट धारावाहिक
एक वक्त पर दूरदर्शन पर ऐसा धारावाहिकों का चलन काफी अधिक बढ़ गया था, जो समाज को आईना दिखाने का काम करते थे। इसकी शुरुआत साल 1986 में आए टीवी सीरियल नुक्कड़ (Nukkad) से हुई थी। जी हां ये नाटक देश की मिडिल क्लास फैमिली का फेवरेट माना जाता था, क्योंकि इसमें अलग-अलग तबके के गरीब लोग और उनके दैनिक जीवन की समस्याओं की कहानी दिखाई गई थी।
यह भी पढ़ें- 41 साल पहले Doordarshan पर आया 'गाजर खाने वाला सबसे शातिर जासूस', दिलीप कुमार-देव आनंद भी हो गए थे फैन
-1792576508578.webp)
दूरदर्शन के नुक्कड़ धारावाहिक की कहानी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। इस शो का निर्देशन सईद अख्तर मिर्जा और कुंदन शाह द्वारा अन्य कई निर्देशक सहित अलग-अलग एपिसोड के आधार पर किया गया था। छोटे पर्दे के इतिहास में इन महारथियों के दम पर पहली बार सड़क की कहानी को सिनेमा का सार मिला था।

साल 1986 से लेकर 1987 तक दूरदर्शन पर नुक्कड़ प्रसारित हुआ था। इस दौरान शो के 40 एपिसोड सामने आए थे, जिनमें 27 अलग-अलग किरदारों की कहानी देखने को मिली थी। जिनमें राह चलता शराबी, पुलिस कॉन्स्टेबल, चाय बेचने वाला, पान बेचने वाला, सफाईकर्मी, भिखारी और घर काम काम करने वाली नौकरानी जैसे कई कैरेक्टर्स शामिल रहे थे।
जिस तरह से मेकर्स ने इन गरीब तबके के किरदारों को सिनेमा के नजरिए से पेश किया, वह हर किसी के दिलों में बस गया। इस वजह से नुक्कड़ नाटक काफी अधिक लोकप्रिय और यादगार बना था।
नुक्कड़ की कल्ट कास्ट
बहुत कम बार ऐसा देखा जाता है कि 27 किरदारों भरमार अगर किसी फिल्म या नाटक में मौजूद होती है, तो उनमें से कुछ कैरेक्टर्स को ज्यादा वरीयता नहीं मिल पाती है। लेकिन सईद अख्तर मिर्जा नुक्कड़ के मामले में ऐसा नहीं था। इस शो की कास्ट और किरदार अपने आप में काफी खास थी, जिनमें इन कलाकारों के नाम शामिल रहे-
दिलीप धवन
पवन मल्होत्रा
रमा विज
संगीता नाइक
श्रीचंद मखीजा
सुरेश छतवाल
अवतार गिल
समीर खाखर
आईएमडीबी रेटिंग में भी हिट
किसी भी फिल्म और धारावाहिक की लोकप्रियता का अंदाज आप उसकी आईएमडीबी रेटिंग के द्वारा आसानी से लगा सकते हैं। 40 साल पुराने दूरदर्शन के नुक्कड़ टीवी सीरियल को आईएमडीबी की तरफ से 8.4/10 की धांसू रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये धारावाहिक कितना पॉपुलर था।
