विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naagin 7: बिग बॉस 18 की इस कंटेस्टेंट के नागिन के रूप में देखना चाहते हैं फैंस, क्या एकता करेंगी ये चाहत पूरी?

Published: Wed, 05 Feb 2025 06:36 PM (GMT+05:30)

एकता कपूर ने फैंस को कई यादगार शोज दिए हैं लेकिन उनके सबसे लोकप्रिय सीरियल में टॉप पर नागिन है। ...और पढ़ें

इस एक्ट्रेस को नागिन 7 में देखना चाहते हैं फैंस/ फोटो- Jagran Graphics
इस एक्ट्रेस को नागिन 7 में देखना चाहते हैं फैंस/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. बिग बॉस 18 की इस कंटेस्टेंट को नागिन बनते देखना चाहते हैं फैंस
  2. एकता कपूर ने सुपरनैचुरल शो नागिन पर किया काम शुरू
  3. निर्माता ने नागिन के नए सीजन के साथ फैंस से किया ये वादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के एक बार फिर से कलर्स पर लौटने का इंतजार फैंस एक लंबे समय से कर रहे हैं। अब तक इस शो के छह सफल सीजन आ चुके हैं, जिसमें मौनी रॉय से लेकर सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, अदा खान, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा और तेजस्वी प्रकाश जैसी कई अभिनेत्रियों को फैंस नागिन के रूप में देख चुके हैं। 

कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर ने अपने अगले सीजन की घोषणा एक वीडियो के साथ की थी और ये वादा किया कि इस बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ नागिन देखने को मिलेगी। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस ये अनुमान लगाने में लगे हैं कि नागिन के इस सीजन में कौन सी टीवी एक्ट्रेस नजर आएगी। शो के मेकर्स ने भले ही अब तक 'नागिन-7' के लिए अभिनेत्री की कास्टिंग नहीं की हो, लेकिन फैंस ने तो बता दिया है कि वह किस एक्ट्रेस को देखना चाहते हैं। 

बिग बॉस 18 की इस कंटेस्टेंट को नागिन बनते देखना चाहते हैं फैंस

इस सीजन की घोषणा से पहले ही शो की मेन लीड के तौर पर बिग बॉस सीजन 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और शिवांगी जोशी एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे थे। हालांकि, फैंस इन दोनों में से किसी को भी तेजस्वी प्रकाश के बाद नागिन के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। उनकी चाहत है कि सर्वश्रेष्ठ नागिन के रूप में एकता कपूर बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चाहत पांडे को कास्ट करें। 

यह भी पढ़ें: TV की बढ़ने वाली है टीआरपी, एकता कपूर ने इस वादे के साथ की सुपरनेचुरल शो Naagin 7 की अनाउंसमेंट

पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, एक पोल ने जब अंकिता लोखंडे, शिवांगी जोशी, प्रियंका चाहर चौधरी, चाहत पांडे, ईशा सिंह और चुम दरांग, निमृत कौर अहलूवालिया के बीच वोट किया गया, तो 41% परसेंट वोट्स के साथ फैंस ने अपनी इच्छा बता दी कि वह चाहत पांडे को ही अगली नागिन बनते हुए देखना चाहते हैं। 

Photo Credit- Instagram 

चाहत पांडे के बाद ये है फैंस की दूसरी च्वाइस

चाहत पांडे अगर नागिन नहीं बनती हैं, तो फैंस उनके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को ये किरदार निभाते हुए देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने सर्वश्रेष्ठ नागिन का रोल अदा किया था। 

Photo Credit- Instagram

यूं तो नागिन का हर सीजन बिग बॉस खत्म होते ही शुरू हो जाता था, लेकिन इस साल रियलिटी शो की जगह 'लाफ्टर शेफ' के सीजन 2 ने ले ली है। अब नागिन 7 कब तक फ्लोर पर आएगा, इसका बेसब्री से फैंस को इंतजार है। 

यह भी पढ़ें: Naagin 7: एकता कपूर और अंकिता लोखंडे का टूटा 'पवित्र रिश्ता', नागिन 7 में उन्हें रिप्लेस कर दिया इसे मौका?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।