विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naagin 7: एकता कपूर और अंकिता लोखंडे का टूटा 'पवित्र रिश्ता', नागिन 7 में उन्हें रिप्लेस कर दिया इसे मौका?

Published: Mon, 12 Feb 2024 05:35 PM (IST)

Naagin 7 एकता कपूर की सुपर नैचुरल टीवी सीरीज नागिन के नए सीजन का हर साल दर्शकों को बड़ी ही ...और पढ़ें

नागिन 7 में अंकिता लोखंडे को रिप्लेस कर दिया इस एक्ट्रेस को दिया मौका / फोटो- Instagram
नागिन 7 में अंकिता लोखंडे को रिप्लेस कर दिया इस एक्ट्रेस को दिया मौका / फोटो- Instagram

HighLights

  1. अंकिता लोखंडे नहीं ये होगी एकता कपूर की नई नागिन?
  2. मेकर्स ने 'नागिन-7' के लिए इस एक्ट्रेस को किया अप्रोच
  3. एकता कपूर की नई नागिन को लेकर फिर हुई चर्चा तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Naagin 7: सलमान खान का बिग बॉस जैसे ही खत्म होता है, वैसे ही कलर्स के नए शोज को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती है। डांस दीवाने जहां टेलीविजन पर 3 फरवरी से ऑनएयर हो चुका है, तो वहीं खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए भी मेकर्स ने अपनी कमर कस ली है।

लेकिन इस बीच ही एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन-7' को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म हो चुका है। अब तक मौनी रॉय से लेकर सुरभि ज्योति और तेजस्वी प्रकाश तक कई एक्ट्रेस एकता कपूर के नागिन के अलग-अलग सीजंस में नजर आ चुकी हैं।

बीते दिनों ही ये खबर आई थी कि नागिन 7 में अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका निभाती हुईं नजर आ सकती हैं। लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न तो अंकिता लोखंडे और न ही प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इस शो के लिए बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट को अप्रोच किया है।

ये बिग बॉस कंटेस्टेंट बनेगी एकता कपूर की नई 'नागिन' ?

बिग बॉस सीजन 17 से जब अंकिता लोखंडे बाहर आई थीं, तो उनसे ये सवाल पूछा गया था कि क्या वो एकता कपूर के 'नागिन-7' में नजर आने वाली हैं। जिसका जवाब देते हुए अंकिता ने ये साफ तौर पर कहा था कि उन्हें इस सुपरनैचुरल शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Isha Malviya और समर्थ जुरेल के रिश्ते में आई दरार, बिग बॉस से बाहर आते ही इस वजह से ब्रेकअप की चर्चा तेज?

अब हाल ही में फिल्मी बीट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता लोखंडे नहीं, बल्कि बिग बॉस सीजन 17 में शुरुआत से ही विवादों में रहीं ईशा मालवीय को 'नागिन-7' में मेन लीड भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। हाल ही में जब पैपराजी ने ईशा से नागिन 7 का हिस्सा होने को लेकर सवाल किया था, तो इस पर उन्होंने कोई क्लियर बात नहीं कही थी, जिसके बाद से ही ये माना जा रहा है कि वह एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो की नई नागिन हो सकती हैं।

ईशा मालवीय ने बिग बॉस के घर में बटोरी खूब सुर्खियां

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 17 में ईशा मालवीय एक ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जो शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई थीं। अभिषेक कुमार संग बिग बॉस के घर में उनके झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी। सीजन में दोनों ने एक-दूसरे पर काफी कीचड़ उछाला।

अभिषेक कुमार के अलावा ईशा मालवीय समर्थ जुरेल संग अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। हाल ही में जब अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 की रीयूनियन पार्टी रखी थी, तो उसमें ईशा नहीं आई थीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन ने कर दिया खुलासा, इस दिन होगी बिग बॉस कंटेस्टेंट संग ग्रैंड पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।