8 सालों तक दूरदर्शन पर रहा था 'सुपर हीरो' शो का कब्जा, दोपहर होते ही घर-घर देखा जाता था सीरियल
दूरदर्शन टीवी चैनल पर 29 साल पहले एक ऐसा सुपर हीरो शो शुरू हुआ था, जो 8 सालों तक चला था।
-1791703955142_m.webp)
दूरदर्शन का बेस्ट शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
29 साल पहले शुरू हुआ था ये शो
दूरदर्शन का बेस्ट एवर सुपर हीरो शो
हर देशवासी का बन गया था फवेरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में जहां एक तरफ सिनेमाघरों में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में धमाल मचा रही थीं, वहीं दूसरी तरफ दूरदर्शन (Doordarshan) टीवी चैनल पर एक सुपर हीरो शो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था।
इस सीरियल को देखने के लिए देश के हर घर में दोपहर होते ही सारे काम रुक जाते थे और लोग अपने-अपने टीवी सेट के सामने बैठ जाते थे। आइए जानते हैं कि यहां डीडी नेशनल के कौन से ऐसे सुपर हीरो धारावाहिक के बारे में बात की जा रही, जिसने 8 सालों तक सभी का भरपूर मनोरंजन किया था।
दूरदर्शन का कल्ट सुपर हीरो शो
इस लेख में दूरदर्शन के जिस सुपर हीरो शो का जिक्र किया जा रहा है, उसकी टाइमिंग शुरुआत में शनिवार के दिन दोपहर 12:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक रहती थी। इस घंटे के दौरान देश की सड़के सुनसान हो जाती थीं और हर कोई इस धारावाहिक को देखने के लिए दूरदर्शन चैनल लगाकर टीवी चालू कर लेता था। आपको बता दें कि यहां बात मुकेश खन्ना स्टारर शक्तिमान (Shaktimaan) की बात की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 59 साल पहले दूरदर्शन पर आया था वो शो, जिसके शुरू होते ही टीवी बंद करने लगते थे लोग, फिर भी बना नंबर-1

जी हां शक्तिमान छोटे पर्दे के इतिहास का सबसे अधिक पॉपुलर और ऑडियंस का फेवरेट माना जाने वाला सुपर हीरो शो है, जिसने 8 सालों तक दूरदर्शन पर सभी का भरपूर मनोरंजन करते सुनहरी यादों को बुना था। कहा जाता है कि शक्तिमान शो को लेकर बच्चों में खासतौर पर काफी क्रेज था और वे इसे देखने के लिए अपने स्कूल को भी बंक मार देते थे।
-1791704939613.webp)
इस मामले को मद्देनजर रखते हुए शक्तिमान के मेकर्स ने इसकी टाइमिंग में बदलाव करते हुए शनिवार की जगह हर रविवार दोहपर से शुरू कर दिया था, ताकि कोई भी बच्चा अपना स्कूल को बंक न मार सके। इस तरह से दूरदर्शन पर आने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के शक्तिमान शो को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली थी।
अमर है शक्तिमान का किरदार
आज भी मुकेश खन्ना द्वारा निभाया गया सुपर हीरो शक्तिमान का किरदार अमर माना जाता है। साल 1997 में शक्तिमान की शुरुआत हुई थी और 2005 तक ये शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इस दौरान शक्तिमान के करीब 400 एपिसोड को दिखाया गया था, जो देश की जनता के पसंदीदा बने। इस शो के निर्देशक की कमान दिनकर जानी ने संभाली थी।
