विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूरदर्शन शो के टाइटल सॉन्ग में गूंजी थी Kishore Kumar की आवाज, 42 सालों से यादगार बना हुआ है पुराना गीत

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:49 AM (IST)

महान गायक किशोर कुमार ने 42 साल पहले दूरदर्शन के एक टीवी शो का टाइटल सॉन्ग गाया था।

दूरदर्शन का शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI)

दूरदर्शन का शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI)

HighLights

  1. 42 साल पहले आया था कल्ट शो

  2. किशोर कुमार ने गाया था टाइटल सॉन्ग

  3. आज भी फेमस है दूरदर्शन का शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था जब भारतीय सिनेमा जगत में टीवी शोज का काफी बोलबाला देखने को मिलता था। बड़े-बड़े फिल्म कलाकार छोटे पर्दे के धारावाहिक का हिस्सा बनते थे और इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक उन शोज के टाइटल सॉन्ग को गाया करते थे। 

ऐसा ही एक दूरदर्शन का कल्ट धारावाहिक 42 साल पहले आया था, जिसके टाइटल सॉन्ग को महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा शो और गाना था। 

दूरदर्शन के शो का कल्ट टाइटल सॉन्ग

80 के दशक में सिनेमाघरों के अलावा दूरदर्शन टीवी चैनल को मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता था। उस दौर में इस टीवी चैनल पर कई लोकप्रिय धारावाहिकों को प्रसारित किया गया था, जिनमें से एक शो का नाम था- ये जो जिंदगी है। इस टीवी सीरियल में राकेश बेदी, सतीश, फारूख जलाल, स्वरूप संपत और शफी इनामदार जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को निभाया था। 

यह भी पढ़ें- India की हार बर्दाश्त नहीं कर पाया था ये एक्टर, वर्ल्ड कप देखते हुए गंवा बैठा था जान

yeh jo hai zindagi show (1)

साल 1984 में ये जो जिंदगी टीवी शो को पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और इस टीवी सीरियल के टाइटल ट्रैक- ये जो है जिंदगी... (Yeh Jo Hai Zindagi Title Song) को सिंगर किशोर कुमार ने गाया था। किशोर दा की गायिकी के दम पर दूरदर्शन के इस धारावाहिक का ये टाइटल सॉन्ग काफी अधिक पॉपुलर हुआ था, जिसे आज भी सुना जाता है। 

yeh jo hai zindagi show

कहा जाता है कि ये जो है जिंदगी धारावाहिक की लोकप्रियता में किशोर कुमार द्वारा गाया टाइटल सॉन्ग काफी अहम रहा था और इसी वजह से इस शो को लाइमलाइट मिली। आपको बता दें कि ये पहला मौका था, जब किशोर दा ने पहली बार फिल्मों के अलावा किसी टीवी शो के लिए गाना गाया था। 

काफी लोकप्रिय रहा था ये जो जिंदगी है

राकेश बेदी स्टारर ये जो है जिंदगी टीवी शो भारत में काफी अधिक लोकप्रिय हुआ था और इसके 61 एपिसोड काफी मनोरंजन से भरपूर रहे थे। माना जाता है कि भारत के अलावा ये जो है जिंदगी को लेकर विदेशों में भी काफी क्रेज देखने को मिला था और लंदन में इसके टेप की कॉपी खरीदने की डिमांड एक वक्त में काफी बढ़ गई थी। 

यह भी पढ़ें- 42 साल पहले आया Doordarshan का पहला सुपरहिट सीरियल, फिल्मों पर पड़ा था भारी; विदेशों में भी हुआ था मशहूर