विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

59 साल पहले दूरदर्शन पर आया था वो शो, जिसके शुरू होते ही टीवी बंद करने लगते थे लोग, फिर भी बना नंबर-1

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:13 AM (IST)

दूरदर्शन टीवी चैनल पर एक ऐसा धारावाहिक भी टेलीकास्ट हुआ था, जिसके शुरू होते ही लोग टीवी बंद करने लगते थे।

दूरदर्शन का शो (फोटो क्रेडिट- एआई)

दूरदर्शन का शो (फोटो क्रेडिट- एआई)

HighLights

  1. दूरदर्शन पर आता था ये धारावाहिक

  2. 59 साल पहले हुआ था टेलीकास्ट

  3. इस मुद्दे को दर्शाता था पुराना शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते समय में दूरदर्शन (Doordarshan) मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था। कई ऐसे टीवी शोज और प्रोग्राम थे, जिन्हें दूरदर्शन पर खूब देखा जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डीडी नेशनल पर एक ऐसा भी शो आता था, जिसके शुरू होते ही लोग टीवी को बंद करने लगते थे। 

59 साल पहले टेलीकास्ट हुए उस टीवी शो के नाम आज एक बड़ा रिकॉर्ड है और उसे दूरदर्शन का नंबर-1 शो भी माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

दूरदर्शन का वो कल्ट शो

रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे कई कैसे धारावाहिक थे, जिन्होंने लंबे समय तक दूरदर्शन टीवी चैनल पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस तरह के शोज को देखने के लिए सड़कें सुनसान हो जाती थीं और लोग अपने-अपने घरों में टीवी सेट के सामने बैठ जाते थे।लेकिन इनमें से एक धारावाहित ऐसा भी रहा, जिसके शुरू होते ही लोग अपने-अपने टीवी सेट को बंद करने लगते थे और वह धारावाहिक था कृषि दर्शन (Krishi Darshan)।

यह भी पढ़ें- 32 साल पहले आया Doordarshan का वो आइकॉनिक शो, सस्पेंस में डूब जाते थे लोग; हर एपिसोड में था रहस्य

doordarshan

जी हां अब आपको भी याद आ गया होगा कि कृषि दर्शन का इंट्रो शुरू होते ही अक्सर लोग उस वक्त अपने टीवी को बंद किया कर देते थे। इसका कारण ये था कि दूरदर्शन पर आने वाला कृषि दर्शन खेत, खलिहान, किसान और कृषि के आधुकानिकरण के बारे में बताता था। इसमें एक एंकर और कृषि का एक्सपर्ट बैठकर देश को किसानों को खेती के बारे में ज्ञान की बातें किया करते थे।

doordarshanshow

अब जो लोग दूरदर्शन पर रोमांचक धारावाहिक देखने का शौक रखते थे तो वह अधिकतर अपने टीवी को बंद किया कर देते थे। इसके बावजूद कृषि दर्शन को देश का किसान तबका काफी देखता था और यही वजह है कि पिछले 59 सालों से लेकर अब तक ये शो लगातार प्रसारित किया जा रहा है। 

कृषि दर्शन नंबर-1 शो

बात की जाए दूरदर्शन के सबसे अधिक एपिसोड तक टेलीकास्ट होने वाले शो के बारे में तो उसमें कृषि दर्शन का नाम पहले स्थान पर आता है। अब तक कृषि दर्शन के 16 हजार से अधिक एपिसोड को प्रसारित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। 

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन शो के टाइटल सॉन्ग में गूंजी थी Kishore Kumar की आवाज, 42 सालों से यादगार बना हुआ है पुराना गीत