विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूट रही है जय भानुशाली और Mahhi Vij की 14 साल की शादी? एक्ट्रेस ने कहा- मेरे वकील की फीस...

Published: Fri, 04 Jul 2025 07:36 PM (IST)

माही विज और जय भानुशाली पिछले काफी महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते काफी दिनों से दोनों ...और पढ़ें

जय भानुशाली से तलाक को लेकर माही ने दिया ये जवाब/ फोटो- Instagram
जय भानुशाली से तलाक को लेकर माही ने दिया ये जवाब/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. क्या माही विज और जय भानुशाली हुए अलग?
  2. तलाक की खबरों पर माही ने किया रिएक्ट
  3. पार्टी में माही को देखते ही जय हार बैठे थे दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की दुनिया से एक और कपल के अलग होने की खबर सामने आ रही है। जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद उन्होंने अपनी पहली बेटी तारा का स्वागत किया। 

दोनों को फैंस एक आइडियल कपल मानते हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय और माही के रिश्ते में पिछले कुछ समय से सबकुछ ऑल इज वेल नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों के सेपरेशन की खबरें इन दिनों काफी जोर पकड़ रही हैं, जिस पर हाल ही में 'बालिका वधू' एक्ट्रेस माही विज ने रिएक्ट किया है। 

माही ने जय से अलग होने की खबरों पर दिया करारा जवाब

जय से तलाक लेने की खबरों पर जब हाल ही में माही से जब पूछा गया तो उन्होंने हटरफ्लाई से बातचीत करते हुए कहा,

नहीं...अगर सेपरेशन होता है या फिर नहीं भी होता, तो मैं आपको क्यों बताऊं?तुम मेरे चाचा लगते हो या तुम मेरे वकील की फीस दोगे या फिर तुम मेरा अच्छा तलाक कराओगे? मुझे लगता है कि लोग सेपरेशन और तलाक को बहुत बड़ा बवाल बना देते हैं"। माही का गुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने आगे कहा, "लोग कमेंट सेक्शन में आकर कभी मुझे और कभी जय को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। आप क्या जानते हो और कौन हो हमें जज करने वाले? आप हर किसी के अंकल की तरह बात करते हो"। 

jay mahi

Photo Credit- Instagram

यह भी पढ़ें: 'वॉशरूम में खून देखा और...', Mahhi Vij को होने वाले थे जुड़वां बच्चे, एक बेबी को खोने पर छलका दर्द

सोसाइटी का बहुत प्रेशर है- माही विज

माही विज का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने आगे बातचीत में बताया कि सिंगल मदर के बारे में किस तरह से समाज में किस तरह से बात की जाती है। उन्होंने कहा,

"यहां पर बहुत हो गया है कि सिंगल मदर है, तलाक है, अब तो इसका कोई सीन होगा। तलाक होने वाला है, तो अब ये दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालेंगे, गंदगी होगी। मुझे लगता है कि सोसाइटी का प्रेशर बहुत ज्यादा है कि समाज क्या बोलेगा। मुझे लगता है कि जियो और जीने दो"। 

Photo Credit- Instagram

आपको बता दें कि जय भानुशाली और माही विज पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ न तो पोस्ट डालते हैं और न ही एक-दूसरे के किसी वीडियो पर रिएक्ट करते हैं। हालांकि, पहले वह एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे वीडियो बनाते थे। इसी आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, जिसका अब माही ने जवाब देकर सबकी बोलती बंद करवा दी है।

यह भी पढ़ें: जय भानुशाली और माही विज की शादी में बुलाने पर भी नहीं आए थे लोग, एक्टर ने अपनी लव स्टोरी को लेकर किया खुलासा