विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुमनामी के साये में Mahabharat के 'धृतराष्ट्र', देश को छोड़ विदेश में बना लिया आशियाना

Published: Wed, 28 May 2025 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 28 May 2025 04:14 PM (IST)

Mahabharat Cast निर्देशक बी आर चोपड़ा (B R Chopra Mahabharat) की महाभारत और उसकी कास्ट को कौन भूल सकता है। ...और पढ़ें

महाभारत में धृतराष्ट्र की निभाई भूमिका (फोटो क्रेडिट- IMDB)
महाभारत में धृतराष्ट्र की निभाई भूमिका (फोटो क्रेडिट- IMDB)

HighLights

  1. ये एक्टर महाभारत में बना था धृतराष्ट्र
  2. आज गुमनामी के साये में गिरिजा शंकर
  3. विदेश में परिवार के साथ बिता रहे जीवन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाभारत अब भी टीवी के सबसे माइथोलॉजिकल शो में शुमार है। निर्देशक बी आर चोपड़ा ने इस कल्ट शो को बनाने के लिए सबसे बेहतरीन कास्ट का चुनाव किया। लंबे समय से हम आपको महाभारत के गुमनाम सितारों के बारे में विशेष जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं। 

इस आधार पर आज हम आपको महाभारत में धृतराष्ट्र (Mahabharat Dhritarashtra) का किरदार निभाने वाले एक्टर गिरिजा शंकर के बारे में बताने जा रहे हैं कि मौजूदा समय में वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं। 

कहां हैं महाभारत के धृतराष्ट्र

महाभारत में धृतराष्ट्र का पात्र सबसे अहम था। उनके पुत्र मोह के जरिए ही पूरी महाभारत हुई थी। थिएटर्स आर्टिस्ट के तौर पर गिरिजा शंकर (Actor Girija Shankar) ने धृतराष्ट्र के किरदार को बखूबी अदा किया था। साफ-साफ कहा जाए तो ये गिरिज के दमदार अभिनय का जादू था, जो उन्होंने महाभारत के इस कैरेक्टर को अमर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Mahabharat का अर्जुन कहां है गुम? एक्टिंग से दूर अब ऐसे गुजारा करता है ये एक्टर

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

बी आर चोपड़ा की महाभारत के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। गौर किया उनके मौजूदा हालातों के बारे में तो वह देश को छोड़कर फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक्टिंग से अब उन्होंने किनारा कर लिया है और साधा जीवनशैली जी रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

बता दें कि बतौर एक्टर गिरिजा शंकर 37 साल फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने महाभारत के अलावा कई मूवीज में काम किया, जो इस प्रकार हैं-

  • आज की आवाज

  • आग से खेलेंगे

  • भ्रष्टाचार

  • जुर्म 

  • प्यार का तराना

  • गद्दार

ऐसी कई फिल्मों के जरिए गिरिजा शंकर ने हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी।

धृतराष्ट्र बनने के लिए ली थी ट्रेनिंग

गिरिजा शंकर ने अपनी इच्छानुसार महाभारत के धृतराष्ट्र की भूमिका अदा करने फैसला किया था। अभिनेता मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में गिरिजा ने बताया था कि उनके लिए ये कैरेक्टर प्ले करना आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने महीनों तक कई ब्लाइंड स्कूलों में खास ट्रेनिंग ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई दृष्टिहीन लोगों के साथ भी समय बिताया और उनकी जीवनशैली से सीख ली। 

ये भी पढ़ें- Mahabharat का 'अभिमन्यु' विदेश में बना बिजनेसमैन, पर्दे पर निभाया था अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल?