Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kundali Bhagya: श्रद्धा आर्या का 'कुंडली भाग्य' से पत्ता होगा साफ? अब ये दो फेमस सितारे लेंगे उनकी जगह

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 03:18 PM (IST)

    Kundali Bhagya 20 Year Leap कुंडली भाग्य पिछले छह सालों ऑडियंस का एंटरटेनमेंट कर रहा है। इस शो में श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इन दोनों सितारों की जगह ये दो फेमस एक्टर्स लेंगे।

    Hero Image
    Kundali Bhagya Not Shraddha Arya Aka Preeta but Paras Kalnawat and Sana Saeed Playing Lead After 20 Years/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kundali Bhagya: कुंडली भाग्य टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बना ये शो पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में एक के बाद एक ट्विस्ट ऑडियंस को इस फिक्शन शो से जोड़े रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो से करण लूथरिया का किरदार निभाने वाले धीरज धूपर पहले ही एग्जिट ले चुके हैं और अब खबर है कि शक्ति अरोड़ा भी लीप से पहले इस शो को अलविदा कह देंगे। हालांकि, 20 साल के लीप के बाद प्रीता का किरदार निभाने वालीं श्रद्धा आर्या इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद श्रद्धा नहीं, बल्कि कोई और शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    ये दो सितारे निभाएंगे मुख्य भूमिका

    शो में 20 साल का लीप आने जा रहा है और शो में मुख्य कलाकारों का चेहरा बदलने वाला है। ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो इस बड़े लीप के बाद शो में पारस कलनावत और सना सैयद मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके सूत्रों ने कहा, 'शो 20 साल का लीप लेने जा रहा है और शो के एक्टर शक्ति अरोड़ा अब इस शो का हिस्सा नहीं होने वाले हैं।

    कई एक्ट्रेसेज जैसे देबातम्मा साहा और सृष्टि जैन जैसे सितारों को शो में मुख्य भूमिका निभाने पर विचार किया जा रहा है'। हालांकि, कुंडली भाग्य का हिस्सा बनने के बारे में अब तक पारस और सना की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है'।

    छह साल से टीवी पर ऑन एयर है ये शो

    श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा स्टारर ये शो सफलतापूर्वक टेलीविजन पर अपने छह साल पूरे कर चुका है। अब शो नए चेहरों के साथ एक नया मोड़ लेने जा रहा है। कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो इस बड़े लीप के बाद इस शो को अलविदा कह देंगे। पारस कलनावत को घर-घर में अनुपमा शो से पहचान मिली थी।

    इस शो में उन्होंने रुपाली गांगुली के बेटे की भूमिका निभाई थी। हालांकि, जब उन्हें झलक दिखला जा सीजन 10 में जाने का मौका मिला, तो उन्होंने राजन शाही का शो छोड़ दिया। उनके अलावा शो में मुख्य भूमिका निभाने जा रहीं सना सैयद का लास्ट शो 'स्पाय-बहू' था, जो कलर्स पर प्रसारित होता था।

    यह भी पढ़ें: शक्ति अरोड़ा के बाद अब Kundali Bhagya शो को अब इस शख्स ने भी कहा अलविदा

    यह भी पढ़ें: Shraddha Arya: कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रील लाइफ हसबैंड के साथ क्लिक की सेल्फी