विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Arya: कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रील लाइफ हसबैंड के साथ क्लिक की सेल्फी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 27 Feb 2023 02:19 PM (IST)

Shraddha Arya श्रद्धा आर्या टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अब तक कई शो में काम किया है और ...और पढ़ें

File Photo of Shraddha Arya. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shraddha Arya. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ग्लैमर जगत के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए अक्सर ही वह प्यारे-प्यारे पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों 'कुंडली भाग्य' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह प्रीता के किरदार को निभाती नजर आती हैं।

श्रद्धा आर्या काफी समय से इस शो से जुड़ी हुई हैं और उनके किरदार में कहानी के अनुसार कई बार कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक अहम जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

श्रद्धा आर्या ने बेबी बंप में शेयर की फोटो

श्रद्धा आर्या ने 2021 में नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग एल्बम से लेकर हनीमून और पति के साथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों को अब तक शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने फैमिली प्लानिंग के बारे में कभी कोई बयान नहीं दिया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर फैंस के दिल में हलचल मचा दी है।

फैंस ने दी बधाई

एक्ट्रेस ने यलो सूट में अपने बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर किया है। उनकी फोटो देख फैंस ने बधाई दी है। यहां तक कि सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी श्रद्धा को कॉन्गरैच्युलेट किया है। श्रद्धा कपूर ने यह तस्वीर को-स्टार शक्ति अरोड़ा के साथ शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सावधान! आगे बेबी बंप है...20 साल का बड़ा बंप। हमारे साथ जुडे़ रहें क्योंकि यह बड़ा और बेहतरीन होने वाला है।'

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

क्या है तस्वीर की सच्चाई?

अब आप भी कुछ और ही सोचें, उससे पहले हम आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में नहीं, बल्कि रील लाइफ में प्रेग्नेंट हैं। कुंडली भाग्य में 20 साल का लीप आने वाला है, जिसमें प्रीता की बच्चों को दिखाया जाएगा।

सीरियल के किसी सीन के दौरान उन्होंने शक्ति अरोड़ा के साथ सेल्फी ली और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। कई लोगों ने उन्हें ऑनस्क्रीन मां बनने तक की बधाई दी। वहीं, कुछ ने यह तक कह दिया कि लीप के बाद अगर इन्होंने शो छोड़ दिया, तो वह सीरियल आगे नहीं देखेंगे।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: पहले से ग्रैंड होगा लॉक अप का दूसरा सीजन, बिग बॉस के बाद इस शो में धमाल मचाएंगे ये कंटेस्टेंट्स

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan: मुंबई छोड़ने से पहले ऋतिक ने किया सबा आजाद को गुडबाय किस, एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल