Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi फेम एक्ट्रेस को बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस से कर दिया ये वादा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 03:13 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi फेम रोशेल राव और कीथ सिकेरा के घर में हाल ही में किलकारियां गूंजी। रविवार को IPL के कई सीजन होस्ट कर चुकीं रोशेल राव ने बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसकी जानकारी उन्होंने मंगलवार को फैंस के साथ शेयर की। अब हाल ही में रोशेल को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    बेटी के जन्म के बाद रोशेल राव को अस्पताल से मिली छुट्टी/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rochelle Rao-Keith Sequeira Baby Girl: कुछ दिनों पहले ही बड़े अच्छे लगते हैं एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया था। गणेश उत्सव के खास मौके पर दिशा ने बेटी को जन्म दिया था। अब उनके बाद अब बिग बॉस के फेमस कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव के भी घर लक्ष्मी पधारी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को रोशेल राव ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। जिसके बाद मंगलवार को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की थी। अब हाल ही में अस्पताल से निकलते हुए इस कपल का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    बेटी के साथ रोशेल को अस्पताल से मिली छुट्टी

    हाल ही में नए माता-पिता बने रोशेल राव और कीथ सिकेरा को अस्पताल से निकलते हुए पैपराजी ने कैमरा लिया। बुधवार को रोशेल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी, जिसके बाद वह अपनी बेटी और पति कीथ के साथ घर के लिए रवाना हुईं। दोनों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी।

    यह भी पढ़ें: Rochelle Rao Baby: बिग बॉस 9 फेम रोशेल राव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

    अस्पताल से निकलते हुए दोनों ने अपने फैंस से वादा किया। इस वायरल वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें रोशेल अपने फैंस और पैपराजी से ये वादा करते हुए नजर आ रहे हैं कि वह जल्द ही अपनी बेटी से सबकी मुलाकात करवाएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    बिग बॉस के इस सीजन में नजर आए थे कीथ-रोशेल

    कीथ और रोशेल दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक तरफ जहां कीथ 'देखो मगर प्यार से', 'सिक्सटीन', 'कैलेंडर गर्ल्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, तो वहीं रोशेल राव भी IPL के कई सीजन होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा रोशेल ने 'खतरों के खिलाड़ी', 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिये' सहित कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।

    कीथ और रोशेल दोनों ने बिग बॉस सीजन 9 में पार्टिसिपेट किया था। कीथ और रोशेल की मुलाकात उस दौरान हुई थी, जब एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही थीं। दोनों में दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गयी। साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

    यह भी पढ़ें: Rochelle Rao-Keith Sequeira के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, कपल ने एनाउंस की प्रेग्नेंसी

    comedy show banner
    comedy show banner