Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 के रोहित शेट्टी ने बिग बॉस होस्ट करने को लेकर कही ये बात, शो की धमाकेदार शुरुआत

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 09:10 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने चर्चा की है कि क्या वह बिग बॉस भी होस्ट करना चाहते है। रोहित शेट्टी ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वह कई बार बिग बॉस के सेट पर भी नजर आते है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    Hero Image
    Khatron Ke Khiladi 13, Rohit Shetty News

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फिल्म निर्देशक है। इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी शो को भी होस्ट करते हैं। उन्होंने इस शो को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। इसी में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस भी होस्ट करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने मजेदार उत्तर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी शो की टीआरपी कैसी है?

    खतरों के खिलाड़ी टेलीविजन का पसंदीदा शो है। यह एक एक्शन ओरिएंटेड रियलिटी शो है। इसमें खिलाड़ी एक्शन से जुड़े टास्क करते नजर आते हैं। इसमें कई बार कलाकारों को मौका दिया जाता है। शो पर वह अपने डर पर विजय पाने का प्रयास करते हैं। इसमें नेचुरल एलिमेंट होते हैं जैसे आग, पानी, जानवर। शो की काफी अच्छी टीआरपी है।

    रोहित शेट्टी क्या बिग बॉस भी होस्ट करना चाहते हैं?

    शो रोहित शेट्टी लंबे समय से होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर भी दर्शकों में उत्साह बना रहता है। अब उनसे पूछा गया है कि क्या वह बिग बॉस भी होस्ट करना चाहते हैं। इस पर निर्देशक ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है,

    "मैं बिग बॉस के सेट पर स्पेशल अपीयरेंस करता रहता हूं। यह अक्सर प्रमोशन या कोई कार्यक्रम से जुड़ा होता है लेकिन मैं बिग बॉस होस्ट नहीं कर सकता क्योंकि यह मेरे प्रकार का शो नहीं है। इसका कांसेप्ट खतरो के खिलाड़ी से एकदम अलग है। मैं डांसरों की सराहना कर सकता हूं लेकिन मैं डांस शो जज नहीं कर सकता। इसके अलावा बिग बॉस सलमान खान से अच्छा कोई होस्ट नहीं कर सकता। यह उनका शो का है। मैं ऐसे किसी शो को होस्ट नहीं करना चाहता। जिसमें मैं अपना योगदान नहीं दे सकता।"

    खतरों के खिलाड़ी 13 टीवी पर कबसे शुरू हो रहा है?

    खतरों के खिलाड़ी 15 जुलाई से टीवी पर शुरू हो रहा है। यह वीकेंड पर रात 9 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है।

    रोहित शेट्टी की फिल्मों की क्या खासियत है?

    रोहित शेट्टी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है। उनकी फिल्में अक्सर कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)