Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही दिव्यांका त्रिपाठी को सता रही पति की याद, पोस्ट शेयर कर सुनाया दिल का हाल

    दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया इस समय केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रही हैं। यहां से दिव्यांका इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट लगातार कर रही हैं। अब हाल ही में दिव्यांका ने बताया है कि वो अपने पति विवेक दाहिया को काफी मिस कर रही हैं।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Sat, 22 May 2021 08:10 AM (IST)
    Hero Image
    दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, विवेक दाहिया, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। शो के कंटेस्टेंट्स की वजह से ये शो काफी सुर्खियों में हैं। शो में टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया भी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई हैं। इस दौरान दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वो अपने पति विवेक दाहिया को काफी मिस कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया इस समय केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रही हैं। यहां से दिव्यांका इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट लगातार कर रही हैं। अब हाल ही में दिव्यांका ने बताया है कि वो अपने पति विवेक दाहिया को काफी मिस कर रही हैं। दिव्यांका ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। जो उनके घर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इशारों- इशारों में ही अपने पति को मिस करने की बात कही है।

    दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपने घर के कमरे में बेड पर बैठे हुए किताब पढ़ रही हैं। इन तस्वीरों को जाहिर तौर पर उनके पति विवेक दाहिया ने क्लिक किया है। इसके साथ कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, 'इसे मिस कर रही हूं और उसे भी।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    दिव्यांका की इस तस्वीर पर उनके पति विवेक दाहिया ने भी कमेंट कर बताया है कि वो भी अपनी पत्नी को खूब मिस कर रहे हैं। विवेक ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उफ्फ्फ, तुम्हें चांद और सूरज की तरह मिस कर रहा हूं।' वहीं दिव्यांका के तमाम फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

    बता दें कि बीते दिनों दिव्यांका ने अपने कई सिजलिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर किए थे। इन फोटोज में एक्ट्रेस का मॉर्डन लुक देखने लायक था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका वनपीस ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक प्यारा सा जैकेट भी कैरी किया है। साथ आप फोटोज में देख सकते हैं कि केप टाउन के व्यू कितना खूबसूरत लग रहा है। अबतक इस तस्वीर को हजरों फैंस लाइक कर चुके हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    इससे पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केप टाउन से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में वह भारतीय परिधान यानी साड़ी में नजर आईं थीं। साड़ी में दिव्यांका की खूबसूरती वाकई देखने लायक थी। उन्होंने मरून कलर की फ्रिल साड़ी के साथ मिरर वर्क ब्लाउज पहना था। वहीं दिव्यांका के खुले बालों ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया था। वह बीच पर अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराती नजर आईं थीं।

    सुष्मिता सेन जल्द बनने वाली हैं बुआ, भाभी चारु असोपा ने सुनाई खुशखबरी