Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुष्मिता सेन जल्द बनने वाली हैं बुआ, भाभी चारु असोपा ने सुनाई खुशखबरी

    आज ही के इस खास दिन पर सुष्मिता के परिवार से एक और खुशखबरी आई है। सुष्मिता की भाभी और टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। सुष्मिता सेन जल्दी ही बुआ बनने वाली हैं।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Fri, 21 May 2021 08:12 PM (IST)
    Hero Image
    सुष्मिता सेन, चारु असोपा, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल आज ही के दिन यानी 21 मई 1994 को सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। आज ही के इस खास दिन पर सुष्मिता के परिवार से एक और खुशखबरी आई है। सुष्मिता की भाभी और टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुष्मिता सेन जल्दी ही बुआ बनने वाली हैं। उनके घर एक नन्हे मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस खुशखबरी को सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने खुद फैंस के साथ शेयर किया है। चारु असोपा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चारु का बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

    चारु असोपा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आभारी, शुक्रगुजार, धन्य'। इन तस्वीरों में चारु बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान प्लाजो और कुर्ता पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत ज्वेलरी भी पहनी हुई है। तस्वीरों में चारु बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर सुष्मिता की बड़ी बेटी रेनी ने भी कमेंट कर अपनी मामी को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि वो छोचे बच्चे को प्यार देने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं।

    चारु की इस पोस्ट पर उनके तमाम दोस्त और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि चारु असोपा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की पत्नी हैं। राजीव और चारु ने साल 2019 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों ही शादी के बाद काफी चर्चा में रहे हैं। बीच में कुछ दिन पहले इन दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि राजीव और असोपा ने इन्हें बेबुनियाद बताया था।

    अंकिता लोखंडे ने मनाया महेश शेट्टी का बर्थडे, पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'हैप्पी बर्थडे अन्ना'