Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    KBC 14: महात्मा गांधी से जुड़े इस 50 लाख रुपये के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 02:08 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का हर सीजन अपने आप में बेहद ही खास होता है। इस शो को और भी खास बनाता है बिग बी का अलबेला अंदाज। खेल के दौरान अमिताभ पूरी कोशिश करते हैं की कंटेस्टेंट कंफर्टेबल महसूस करें।

    Hero Image
    Photo Credit : Kaun Banega Crorepati 14 Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 14 Update: टीवी का अबतक का सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा क्विज शो है, ​जिसने न जाने कितने लोगों को मालामाल बना दिया है। शो में देश के कोने-कोने से लोग अपनी किस्मत बदलने आते हैं। इस शो को और भी खास बनाते हैं इसके होस्ट अमिताभ बच्चन। हर बार की तरह ही केबीसी का 14वां सीजन भी काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसका हर एपिसोड बेहद ही खास होता है। ऐसे में केबीसी का हालिया एपिसोड काफी खास रहा है। शो में आई एक कंटेस्टेंट की किस्मत ने साथ नहीं दिया और वो मोटी रकम जीतते जीतते रह गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 लाख के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट

    ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर पूजा त्रिपाठी बिग बी के सामने हॉट सीट पर पहुंची। ऐसे में अमिताभ बच्चन को अपने सामने देखकर पूजा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान दोनों से खेल के साथ एक दूसरे से जमकर बातें कीं। खेल के साथ ही बिग बी ने उनकी जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने बिग बी के साथ लायन वॉक भी किया। पूजा ने अपने खेल से भी अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर​ दिया, लेकिन वो 50 लाख के सवाल पर आकर अटक गईं थीं। आइए जानते हैं क्या था वो सवाल?

    ये था 50 लाख का वो सवाल?

    पूजा त्रिपाठी ने तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल कर 25 लाख रुपये तक जीत लिए थे। इसके बाद जब उनसे 50 लाख रुपये का सवाल किया गया तो वह गलती कर बैठीं। पूजा से बिग बी ने 50 लाख रुपये के लिए से सवाल पूछा?

    सवाल :- महात्मा गांधी का वो चित्र किसने बनाया था, जिसे मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपने कार्यालय में रखा था?

    ये रहे ऑप्शन:-

    A- अकबर पदमसी

    B- लक्ष्मण पाई

    C- वासुदेव गायतोंडे

    D- उपेंद्र महारथी

    इसका सही जवाब है:- D- उपेंद्र महारथी

    पूजा ने दिया गलत जवाब

    पूजा त्रिपाठी ने बिग बी बार-बार ये कहने पर की आपको अगर इस सवाल का सही जवाब पता है तो ही खेल को आगे बढ़ाइए वरना आप ये गेम क्विट कर सकती हैं। थोड़ी देर सोचने के बाद पूजा ने गेम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने रिस्क लेते हुए ऑप्शन बी यानी लक्ष्मण पाई को लॉक किया, जो कि गलत था। इस वजह से वह 3 लाख, 20 हजार रुपये घर लेकर गईं।

    यह भी पढ़ें: KBC 14: आखिर अपनी तारीफ सुनना क्यों पसंद नहीं करते हैं अमिताभ बच्चन, इस राज पर से बिग बी ने उठाया पर्दा