विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली सेलिब्रेशन के दौरान रोमांटिक हुए Karanveer Mehra, Chum Darang के गालों पर रंग लगाते हुए बुलाया - 'चुम्मी'

Published: Sun, 16 Mar 2025 01:25 PM (IST)

चुम दरांग (Chum Darang) और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के बीच दोस्ती बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से शुरू ...और पढ़ें

चुम दरांग को करणवीर मेहरा ने बुलाया चुम्मी (Photo: Instagram)
चुम दरांग को करणवीर मेहरा ने बुलाया चुम्मी (Photo: Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस 18 में मिले थे चुम और करण
  2. करणवीर में चुम को बुलाया - चुम्मी
  3. बिग बॉस 18 के विनर थे करणवीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण वीर मेहरा और चुम दरंग ने शुक्रवार को साथ में अपनी पहली होली मनाई। दोनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी में शामिल हुए और वहां खूब मस्ती करते नजर आए। इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें करण और चुम को खूब एन्जॉय करते देखा जा सकता है।

करणवीर मेहरा का वीडियो हो रहा वायरल

हालांकि, इस दौरान एक खास वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा। हाल ही में, करण वीर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह चुम को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो चुम को "चुम्मी" कहकर बुला रहे थे। इस वीडियो में बिग बॉस 18 के उनके को-कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: 'हम फ्रेश स्टार्ट कर रहे...' Chum Darang के साथ शादी को लेकर Karanveer Mehra ने बताया क्या है प्लान?

बिग बॉस 18 से शुरू हुआ दोनों का बॉन्ड

चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस 18 से हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों रोमांटिक रिलेशन में हैं। वहीं कई लोगों का कहना था कि ये सब बस शो के लिए किया जा रहा है और बाहर आने के बाद इनका रिश्ता वैसा नहीं रहेगा। हालांकि दोनों ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अपना बॉन्ड यूं ही बरकरार रखा।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

चुम दरांग ने करण को बताया अच्छा दोस्त

न्यूज 18 शोशा ने भी चुम से उनकी इस फ्रेंडशिप को लेकर बात की थी। तब उन्होंने कहा था,"यह दोस्ती जारी रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए दोस्ती नहीं बनाई है, बिल्कुल। घर के बाहर भी दोस्ती जारी रहेगी।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और करण रोमांटिक रिलेशन में हैं, इस पर चुम ने हंसते हुए कहा, "मुझे नहीं पता।"

नए सिरे से शुरुआत कर रहे - करण

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

इससे पहले करण ने भी चुम के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात की थी। एक इंटरव्यू में करण ने कहा कि चुम और मैं अभी नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। हम वैसे ही शुरुआत कर रहे हैं जैसे हमने बिग बॉस में की थी। हम मिल रहे हैं, 'हैलो, हाय कैसे हो?' क्योंकि बिग बॉस के घर के बाहर हमें अलग-अलग काम और अलग-अलग तरह की बाधाओं से गुजरना होगा जो असामान्य है। मैं इसे असामान्य इसलिए कह रहा हूं क्योंकि बिग बॉस में सब सामान्य था। इसलिए, हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि उसका भी एक पास्ट है, मेरा भी एक पास्ट है। यहां-वहां लोग कुछ भी बोलते हैं, इसलिए हम इससे कैसे निपटेंगे यह अभी हमारी चुनौती होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Chum Darang के नए घर खरीदने पर Karanveer Mehra ने लुटाया प्यार, इस तरह दिया रिएक्शन