Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी इंडस्ट्री में एक और तलाक, 9 साल बाद शादी तोड़ रही हैं 'कहानी घर-घर की' एक्ट्रेस?

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 08:09 PM (IST)

    टीवी में एक और रिश्ता टूट रहा है और एक और पति-पत्नी का साथ छूट रहा है। बीते दिनों ही ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम लता सब्रवाल ने अपनी 15 साल की शादी तोड़ी थी। उनके बाद अब कहानी घर-घर की और ससुराल गेंदा फूल जैसे सीरियल में नजर आईं हुनर हाली अपने पति से 9 साल बाद पति से अलग होने की खबरें हैं

    Hero Image
    पति से 9 साल बाद अलग हो रही हैं हुनर हाली/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी में लगातार किसी न किसी अदाकारा के रिश्ते के टूटने की खबर सामने आ रही है। कुछ महीने पहले ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम डायरेक्टर से उनकी पत्नी और पांड्या स्टोर एक्ट्रेस पल्लवी राव ने अलग होने की घोषणा की थी। उनके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की मां का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस लता सब्रवाल भी अपने पति से 15 साल बाद अलग हो गईं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इन दोनों अदाकाराओं के बाद कहानी घर-घर की से शुरुआत करने वाली टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हुनर हाली की भी शादी टूट रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 9 साल बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। 

    कौन हैं टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली के पति?  

    हुनर हाली ने कुछ समय तक स्प्लिट्सविला सीजन 7 के विनर मयंक गांधी को डेट किया और उसके बाद साल 2016 में दोनों ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। पिछले कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। एंटरटेनमेंट वेबसाइट इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुनर हाली और मयंक गांधी ने शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में अपना दम दिखाएंगी Mahabharat की 'कुंती', ये TV एक्टर भी बनेगा सलमान खान के शो का हिस्सा!

    Photo Credit- Instagram

    खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस काफी समय से पति मयंक से अलग रह रही हैं। हुनर हाली के इंस्टाग्राम पर भी 'गांधी' से सरनेम चेंज करके वापस 'हाली' कर दिया है। उन्होंने लंबे समय से पति मयंक गांधी के साथ कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की है। 

    कुछ महीने पहले इस कारण चर्चा में आई थीं हुनर हाली

    अगर आपको याद हो तो कुछ महीने पहले हुनर हाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें जब ससुराल गेंदा फूल एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज कर रही थीं, तो उनका मैलफंक्शन हो गया था। जिस तरह से लोग  वीडियो शेयर कर रहे थे, उस पर हुनर हाली ने आपत्ति जताई थी। 

    Photo Credit- Instagram

    साक्षी तंवर के साथ पहला सीरियल करने वाली हुनर हाली 2007 से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने छूना है आसमान, गृहस्थी, 12/24 करोल बाग, मुक्ति बंधन और अदालत जैसे कई शोज में काम किया। फिलहाल वह वीर हनुमान में 'कैकेयी' का किरदार अदा कर रही हैं। वह अक्षय कुमार की बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- KBC 17: काली मिर्च से जुड़ा था 1 करोड़ रुपये का ये आसान सवाल, जवाब देने से चूकीं कंटेस्टेंट, आपको पता है?