विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samarth Jurel को छोड़ ईशा मालवीय ने किसके साथ मनाया वैलेंटाइन डे, फैंस बोले- 'इमेज सुधारनें में लगी हैं'

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 14 Feb 2024 09:04 PM (IST)

Valentine Day 2024 वैलेंटाइन डे को हर कोई सेलेब्स मना रहा है। देर से सही पर बिग बॉस 17 फेम ...और पढ़ें

वैलेंटाइन डे मनाते दिखीं ईशा मालवीय (Photo Credit-Instagram)
वैलेंटाइन डे मनाते दिखीं ईशा मालवीय (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. ईशा मालवीय ने मनाया वैलेंटाइन डे का जश्न
  2. समर्थ जुरेल के साथ नहीं नजर आईं ईशा
  3. बिग बॉस 17 से ईशा ने बनाई खास पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Isha Malviya Valentine Day Celebration: बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। सलमान खान के शो से बाहर आने के बाद आए दिन ईशा का नाम लाइमलाइट का हिस्सा बना रहता हैं।

ऐसे में वैलेंटाइन डे के खास दिन पर ईशा मालवीय एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्यार के इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए ईशा अपने ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को छोड़कर निकल पड़ी हैं। बड़ा सवाल ये है कि ईशा मालवीय ने ये वैलेंटाइन डे किसके साथ मनाया है, आइए इस लेख में जानते हैं। 

ईशा मालवीय ने मनाया वैलेंटाइन डे का जश्न

बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद से ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच दूरियां बढ़ती दिखीं हैं। इसका ताजा उदाहरण वैलेंटाइन डे है, जब इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ईशा अकेली नजर आई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर ईशा मालवीय का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रेड कलर की शानदार आउटफीट में नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो की खास बात ये है कि ईशा मालवीय इसमें वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करती हुई दिख रही हैं। ईशा ने ये सेलिब्रेशन किसी शख्स के साथ नहीं बल्कि पैपराजी के साथ मिलकर मनाया है।

उन्होंने पैपराजी की वैलेंटाइन डे के मौके पर गुलाब के फूल बांट कर ये स्पेशल डे सेलिब्रेट किया है। आलम ये है कि ईशा मालवीय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

ईशा मालवीय को पैपराजी के साथ वैलेंटाइन डे का जश्न मनाते हुए देख फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। एक यूजर ने कंमेंट कर लिखा है- इमेज सुधारने में लगी हैं, सही है। दूसरे यूजर ने लिखा है- लगता है समर्थ के साथ ब्रेकअप हो गया। इस तरह से तमाम लोग ईशा के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Naagin 7: एकता कपूर और अंकिता लोखंडे का टूटा 'पवित्र रिश्ता', नागिन 7 में उन्हें रिप्लेस कर दिया इसे मौका?