Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Imlie Actress Rajshri Rani Pregnant: इमली एक्ट्रेस जल्द बनेंगी मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोज

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 07:30 PM (IST)

    Imlie Actress Rajshri Rani Pregnant इमली एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश जैन जल्द ही अपने पहली संतान का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

    Hero Image
    इमली फेम राजश्री रानी ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट/ Photo- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajshri Rani Pregnancy: सुहानी सी एक लड़की और इमली जैसे पॉपुलर शोज से घर-घर में मशहूर हुईं राजश्री रानी के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। साल 2020 में टीवी एक्टर गौरव मुकेश जैन के संग शादी के बंधन में बंधी राजश्री इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह इस दौरान सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में इमली फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी (Rajshri Rani) ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है।

    राजश्री रानी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    राजश्री रानी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 से 4 फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। फ्लावरी प्रिंटेड व्हाइट और ब्लू सूट सलवार में, नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं। पहली फोटो में उन्होंने जहां अपने पेट पर हाथ रखा हुआ है, तो वहीं दूसरी फोटो में वह सोफे पर बैठी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: TRP List: KBC 15 और KKK 13 पर कहर बना ये टीवी शो, टीआरपी में इन सीरियल्स की हुई चांदी

    एक अन्य फोटो में वह सामने कैमरा को देखते हुए पोज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इन फोटोज को देखने के बाद फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, "प्यारी सी होने वाली मम्मा आपको बहुत-बहुत बधाई"। दूसरे यूजर ने लिखा, "वाऊ राजश्री आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं"। अन्य यूजर ने लिखा, "मैम आपको इस नई जर्नी शुरू करने के लिए तहे दिल से बधाई"।

    साल 2020 में गौरव संग शादी के बंधन में बंधी थी राजश्री रानी

    राजश्री रानी और गौरव जैन (Gaurav Mukesh Jain) के प्यार की शुरुआत 'सुहानी सी एक लड़की' के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस शो में साथ में काम किया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल नवंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधा।

    रिपोर्ट्स की मानें तो, राजश्री रानी और गौरव जैन अगले साल फरवरी में अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। राजश्री रानी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में कलर्स के शो मधुबाला- एक इश्क एक जुनून से की थी।

    यह भी पढ़ें: TRP List: 'अनुपमा' को लगा तगड़ा झटका, इस टीवी शो ने लगाई लम्बी छलांग, जानें- बाकी सीरियल्स का हाल