Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरें:...और सलमान खान ने सुनील ग्रोवर को बना दिया इतना Handsome

    फिल्म भारत के दौरान के खाली समय में ये फोटोसेशन चल रहा है। सुनील ग्रोवर इस फिल्म में अहम् रोल में हैं।

    By Manoj KhadilkarEdited By: Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:07 PM (IST)
    तस्वीरें:...और सलमान खान ने सुनील ग्रोवर को बना दिया इतना Handsome

    मुंबई। सुनील ग्रोवर बड़ा नाम है। कॉमेडी की दुनिया में और विवादों में भी। लेकिन इन दिनों बड़े परदे पर अपना दम दिखाने के लिए बेताब हैं। अब नाम हो रहा है तो स्टारडम का पोज़ ही जरुरी है। इसलिए सुनील की माल्टा से एक तस्वीर आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले देख लीजिए। जबरा पोज़ देते सुनील ग्रोवर। बैकग्राउंड में माल्टा की ख़ूबसूरत इमारत और फोटोग्राफर... पहचानते हैं क्या? उतना नामी तो नहीं है कैमरे के पीछे लेकिन कैमरे के आगे.... l समझ गए होंगे तो ठीक वर्ना ये दिल में तो आते हैं समझ में नहीं। सलमान खान की खींच रहे हैं सुनील ग्रोवर.....की ये तस्वीर। और इस तस्वीर को वायरल होने में वक्त नहीं लग रहा है। फिल्म भारत के दौरान के खाली समय में ये फोटोसेशन चल रहा है। सुनील ग्रोवर इस फिल्म में अहम् रोल में हैं।

    सुनील ने अपनी तस्वीर पोस्ट करने के साथ सोशल मीडिया पर लिखा है – जल्द ही फ़ाइनल तस्वीर पोस्ट करूँगा। सिर्फ इस तस्वीर लेने वाले फोटोग्राफर को ही मत देखिए। माल्टा में भारत फिल्म की शूटिंग। अतुल अग्निहोत्री( इस फिल्म के निर्माता) के सौजन्य से ये तस्वीर।

    सुनील ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने उसी तस्वीर के कुछ अलग अलग टुकड़े पोस्ट करते हुए सलमान खान को तस्वीरें खींचने के लिए धन्यवाद दिया है l सुनील के मुताबिक टाइगर का खींचा हुआ फोटो ही उन्हें इतना हैन्डसम बना गया है l 

    अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत की शूटिंग इन दिनों माल्टा में चल रही है। कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर के हिंदी रीमेक के रूप में इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों छोड़ दिया था और तब कटरीना कैफ को फिल्म में शामिल किया गया था। उनके साथ फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं। फिल्म में नोरा फतेही का भी अहम् रोल है लेकिन माल्टा में इन दिनों सुनील ग्रोवर की चांदी है। सलमान खान के साथ काम करने का मौका भी और उनके हाथों का फोटो सेशन भी।

    फिल्म भारत की कहानी एक देश और परिवार की पांच दशक की कहानी है। सुनील, जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा में भी अहम् रोल में नज़र आयेंगे। छोटे पर्दे पर गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों के कारण मशहूर हुए सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद के बाद से उनके शो से हट गए थे।

    यह भी पढ़ें: Box office: दूसरे दिन भी हैरानी, ताश के पत्तों की तरह भहरा गई सत्यमेव जयते, बस इतने करोड़