रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ Bigg Boss 20 का फेक पोस्ट, भड़के Golmaal 5 के डायरेक्टर; फैंस को किया सतर्क
रोहित शेट्टी के नाम से एक फेक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा था, जिसमें गौरव गुप्ता को गोलमाल 5 ...और पढ़ें

रोहित शेट्टी के नाम पर किया गया फेक पोस्ट/ photo- instagram
HighLights
रोहित शेट्टी के नाम से बिग बॉस 20 का फेक पोस्ट वायरल
गौरव गुप्ता के रोस्ट पर टिप्पणी वाले पोस्ट पर विवाद
रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फैंस को सतर्क किया
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के बीते वीकेंड के वार के बाद से ही रोहित शेट्टी के नाम से एक फेसबुक पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन गौरव गुप्ता के रोस्ट को लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी को डिफेंट किया। अब इस फेक फेसबुक पोस्ट पर खुद गोलमाल 5 के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खुद रिएक्ट करते हुए सख्त चेतावनी दी है।
रोहित शेट्टी के नाम पर बना हुआ है फेक अकाउंट
रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फेसबुक अकाउंट को कॉल आउट किया और फैंस को सतर्क करते हुए इसे फेक बताया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं ये क्लियर करना चाहूंगा कि मैं ऑफिशियली सिर्फ इंस्टाग्राम पर हूं। मेरा फेसबुक और एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है। जो भी अकाउंट और प्रोफाइल मेरे नाम से दावा कर रहे हैं, वह सब फेक और अनऑथराइज्ड है।"
रोहित शेट्टी ने फैंस को सतर्क करते हुए आगे लिखा, "मैं सभी लोगों से ये गुजारिश करता हूं कि इस तरह के किसी अकाउंट और इस तरह का कंटेंट मैंने लिखा है, इस बात पर यकीन न करें आप सबकी समझ और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

रोहित शेट्टी के नाम से फेसबुक पर वायरल हुआ था ये पोस्ट
रोहित शेट्टी का ये क्लेरिफिकेशन बिग बॉस 20 को लेकर एक वायरल पोस्ट पर आया है, जिसमें उन्होंने गौरव गुप्ता को लताड़ लगाई थी। इस फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, "फ्रेंडली रोस्टिंग ठीक है, लेकिन रोस्ट करने के नाम पर किसी का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। हंसाना अच्छी बात है, लेकिन किसी को रुलाकर हंसना अच्छी बात नहीं है। हर किसी की इज्जत करना सीखो।"

गौरव गुप्ता जब बीते वीकेंड बिग बॉस के घर में आए थे, तो उस दौरान उन्होंने लव और स्काउट को ट्रोल करते हुए गेमर की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का नाम बीच में घसीटा था, जिसकी वजह से दोनों कॉमेडियन पर सलमान के सामने ही भड़क गए थे। उसके बाद जब रोहित शेट्टी के नाम से फेसबुक पर ये पोस्ट वायरल हुआ, वो भी ब्लू टिक के साथ तो कई लोगों ने ये मान लिया की डायरेक्टर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।