Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी से गायब हो जाएगा Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल! शो के बंद होने पर परम सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 02:30 PM (IST)

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर दर्शकों में उत्साह कम हो रहा है। टीआरपी में गिरावट के चलते शो के बंद होने की अफवाहें हैं। इस बीच शो में डॉ नील का किरदार निभा रहे परम सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में मेकर्स ने शो के समय में बदलाव किया था।

    Hero Image
    गुम है किसी के प्यार में होगा बंद (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच अक्सर कुछ हिट सीरियल्स का जिक्र चलता है। शोज को पसंद करने वाले पहले से ही अपकमिंग एपिसोड की डिटेल्स जानने को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। छोटे पर्दे के हिट सीरियल की लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में का नाम जरूर शामिल किया जाता है। साल 2020 से इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। भाविका शर्मा स्टारर सीरियल के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। पहले इस शो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता था और टीआरपी की लिस्ट में भी शो टॉप करता था, लेकिन अब यह शो दर्शकों की कमी का सामना कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शो में कई बड़े ट्विस्ट लगातार हो रहे हैं। जब से इसमें तीसरी पीढ़ी का लीप आया है, तो शो को देखने वाले दर्शकों की संख्या भी कम हो रही है। तीसरी पीढ़ी की कहानी शुरू होने के बाद शो से सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे जुड़े हैं। सीरियल में भाविका शर्मा की भी वापसी हो चुकी है, लेकिन फिर भी कहानी लोगों को पसंद नहीं आ रही है। खराब रेटिंग के बीच कहा जा रहा है कि मेकर्स शो को बंद भी कर सकते हैं।

    लीड एक्टर ने शो बंद होने पर तोड़ी चुप्पी 

    वायरल रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों पर डॉ. नील प्रधान का किरदार निभाने वाले एक्टर परम सिंह ने इंडिया फोरम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे शो के बंद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक हमें इस तरह की जानकारी के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिली है।' ऐसे में सभी को शो से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin फेम एक्टर Harshad Arora ने की सगाई, जानें कौन है उनकी होने वाली दुल्हनिया

    कब बंद हो सकता है 'गुम है किसी के प्यार में'

    रिपोर्ट्स की मानें, तो टीवी के इस पॉपुलर सीरियल को जुलाई के पहले सप्ताह में बंद किया जा सकता है। वहीं, आखिरी शूटिंग की बात करें, तो इसकी लास्ट डेट 30 जून बताई जा रही है।

    हाल ही में खबर आई थी कि शो को शाम 6:30 पर दिखाया जाएगा, जिसका समय पहले 8:00 बजे होता था। इससे लग रहा है कि मेकर्स शो को चालू रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin टीवी शो से इस एक्टर ने लिया एग्जिट, वजह से उठा पर्दा!