Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin फेम एक्टर Harshad Arora ने की सगाई, जानें कौन है उनकी होने वाली दुल्हनिया
स्टार प्लस के फेमस शो गुम है किसी के प्यार में सत्या का किरदार निभा कर फेमस हुए अभिनेता हर्षद अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत के साथ सगाई कर ल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin fame Harshad Arora: 'बेइंतहा' शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) छोटे पर्दे के फेमस स्टार हैं। आखिरी बार हर्षद को स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया था। अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
दरअसल, हाल ही में हर्षद अरोड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत संग सगाई कर ली है, जिससे जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को दी।
यह भी पढ़ें: 'Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein' के फैंस को मिलेगा बड़ा झटका, शो से बाहर होंगे ये 8 सितारे
वैलेंटाइन डे पर दी फैंस को खुशखबरी
वैलेंटाइन डे के खास दिन पर हर्षद अरोड़ा और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही दोनों ने यह खबर साझा की कि उन्होंने सगाई कर ली है। पोस्ट में दोनों ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक साथ अगला कदम उठाते हुए, 'एंगेज्ड'। अब हर्षद के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने लुटाया प्यार
हर्षद अरोड़ा की पोस्ट पर सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। दोनों की तस्वीर देख कर एक यूजर ने लिखा, 'नए जोड़े को ढेर सारी बधाइयां और प्यार'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बधाई हो हर्षी'।
कौन है हर्षद अरोड़ा की दुल्हनिया?
बता दें कि हर्षद अरोड़ा की दुल्हनिया यानी मुस्कान राजपूत भी टीवी इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं। मुस्कान ने नागिन 6 में विदुषी का किरदार निभाया था।
वहीं, हर्षद के करियर की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' में डॉक्टर सत्या का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस शो में उनकी और आयशा सिंह की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।