विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धार्मिक शो को दिखाने से Doordarshan ने किया था मना, 33 साल पुराने सीरियल ने तोड़े थे TRP के रिकॉर्ड

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:13 PM (IST)

दूरदर्शन टीवी चैनल ने 33 साल पहले एक कल्ट क्लासिक धार्मिक शो को प्रसारित करने से मना कर दिया था।

टीवी का कल्ट धार्मिक शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

टीवी का कल्ट धार्मिक शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. दूरदर्शन ने रिजेक्ट किया था कल्ट शो

  2. 4 साल तक टीवी पर हुआ था प्रसारित

  3. इस दिग्गज फिल्ममेकर का था धारावाहिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर वो हुआ करता था, जब मनोरंजन के प्रमुख साधन के लिए सिर्फ और सिर्फ दूरदर्शन टीवी चैनल को देखा जाता था। आज समय बदल गया है और ओटीटी के जमाने में दूरदर्शन (Doordarshan) की पहचान धूमिल हो गई है। अपने पीक पर दूरदर्शन टीवी चैनल पर धारावाहिकों के दिखाने के लिए फिल्ममेकर्स के बीच होड़ लगी रहती थी। 

इसी आधार पर 33 साल पहले सिनेमा के एक मशहूर फिल्ममेकर के पौराणिक शो को दूरदर्शन ने प्रसारित करने से मना कर दिया था। बाद में उसी धार्मिक टीवी शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। 

दूरदर्शन ने प्रसारित करने से किया था मना

दरअसल टीवी की दुनिया के सबसे कल्ट क्लासिक माइथोलॉजिकल शोज को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। जिनमें रामानंद सागर का रामायण और बी आर चोपड़ा के महाभारत का नाम सबसे पहले लिया जाता है। रामायण की सफलता के बाद रामानंद सागर ने एक और पौराणिक कहानी वाले धारावाहिक श्री कृष्णा (Shri Krishna) को बनाने की योजना बनाई और इसे दूरदर्शन पर प्रसारित करने का प्रस्ताव चैनल को दिया। 

यह भी पढ़ें- भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

shri krishna SHOW 1993 (1)

लेकिन दूरदर्शन ने श्री कृष्णा को टेलीकास्ट करने से मना कर दिया था। चैनल का मनाना था कि लगातार धार्मिक शोज को अगर प्रसारित किया जाता रहेगा, तो दर्शक ऊब जाएंगे, जिससे डीडी नेशनल की टीआरपी घट सकती है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) को चैनल के इस फैसले से ठेस पहुंची और उन्होंने वीडियो कैसेट के फॉर्मेट में इस शो को रिलीज करने का फैसला लिया और इंडस्ट्री के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस श्री कृष्णा में दिलचस्पी दिखाने लगे। 

shri krishna SHOW 1993

ये देखते हुए दूरदर्शन टीवी चैनल को अपनी गलती का एहसाल हुआ और उन्होंने रामानंद सागर से दोबारा संपर्क कर श्री कृष्णा का प्रसारित करने की मंजूरी दी। इस तरह से 1993 में श्री कृष्णा पहली बार डीडी नेशनल टीवी चैनल पर टेलीकास्ट हुआ। 

टीआरपी में टॉपर निकला था शो

साल 1993 से लेकर 1997 तक यानी 4 साल तक श्री कृष्णा धारावाहिक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और इस दौरान शो के 221 से अधिक एपिसोड को टेलीकास्ट किया था। 90 के दशक में टीआरपी (TRP) के मामले में रामानंद सागर का ये शो नंबर रहा था और इसने सबसे लंबे समय तक प्रसारित होने के मामले में महाभारत-रामायण जैसे शोज को भी पीछे छोड़ दिया था। 

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।