विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर"

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:35 PM (IST)

38 साल पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा शो प्रसारित होता था जिसमें भारत का 5000 साल पुराना इतिहास दिखाया गया था।

दूरदर्शन के शो का एक दृश्य

दूरदर्शन के शो का एक दृश्य

HighLights

  1. 38 साल पुराना है ऐतिहासिक धारावाहिक

  2. रामानंद सागर की रामायण को देता था टक्कर

  3. 53 एपिसोड में दिखाया गया भारत का इतिहास 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के तकनीकी दौर में हमारे पास मनोरंजन और एजुकेशन कंटेंट के लिए कई माध्यम है। एक क्लिक या सर्च के माध्यम से हम किसी भी विषय के बारे में गहराई से जान सकते हैं। लेकिन जब एंटरटेनमेंट के बथेरे माध्यम नहीं थे तब टीवी चैनल दूरदर्शन पर कई ऐसे धारावाहिक आते थे जो दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान भी बढ़ाते थे।

शो में दिखाते थे भारत का महान इतिहास

एक ऐसा ही शो 1988-1989 तक चला था जिसका नाम था-भारत एक खोज (Bharat Ek Khoj)। यह घर-घर की कहानी कहने वाला कोई आम धारावाहिक नहीं था। बल्कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश भारत के महान इतिहास को दिखाता था।

Khoj (4)

पीएम नेहरू की किताब पर आधारित था शो

खास बात यह है कि यह शो भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर आधारित था। 53 एपिसोड्स में भारत के 5000 हजार सालों के इतिहास को दिखाया गया था।

Khoj (7)

500 से ज्यादा कलाकारों ने किया था काम

इस शो में बाद में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार बने एक्टर्स ने काम किया था। जिनमें ओम पुरी, अमरीश पुरी, इरफान खान, रोशन सेठ, पल्लवी जोशी, आशुतोष गोवारिकर, सुधीर कुलकर्णी, नसीरुद्दीन शाह, अहमद खान समेत इस शो में लगभग 500 कलाकारों ने काम किया था।

53 एपिसोड में 5000 सालों का इतिहास

53 एपिसोड के ऐतिहासिक टीवी शो में भारत के 5000 साल के इतिहास को इसकी शुरुआत से लेकर 1947 में अंग्रेजों से मिली आजादी तक की कहानी दिखाई गई। इसमें महाभारत, रामायण, चाणक्य, अशोक, चोल साम्राज्य, दिल्ली सल्तनत, अकबर, औरंगजेब, टीपू सुल्तान, 1857 की क्रांति, 1947 में मिली आजादी जैसी ऐतिहासिक घटनाओं को अलग-अलग एपिसोड्स में दिखाया गया था।

Khoj (1)

कैसे भारत एक खोज बना कल्ट शो?

इस शो को दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने बनाया था। वे चाहते थे कि इसमें कोई कमी ना हो इसीलिए उन्होंने इसकी रिसर्च, स्क्रिप्ट और कहानी में किसी कमाई की गुंजाइश नहीं रखी।

  • इस शो की स्क्रिप्ट पर लगभग 25 लोगों ने काम किया था।
  • इसकी कहानी 15 इतिहासकारों की मदद से लिखी गई, जिससे कोई गलती ना हो।
  • शो के लिए रिसर्च और इसे फैक्चुल बनाने के लिए 10,000 किताबों की मदद ली गई थी।
  • अलग-अलग एपिसोड्स और घटनाओं के लिए लगभग 500 कलाकारों ने इस शो में काम किया था। इतना ही नहीं अलग-अलग लोकेशन के लिए 144 सेट बनाए गए थे।
Khoj (6)

अहम किरदार निभाने वाले कलाकार

शो में रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई थी वहीं ओम पुरी ने शो के कई एपिसोड्स में अलग-अलग भूमिकाएं अदा कीं। ओम पुरी ने पूरे शो में लगभग 17 अलग-अलग किरदार निभाए। इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह (Nasseeruddin Shah), इरफान खान (Irrfan Khan), टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने भी शो में अहम किरदार अदा किए।

Khoj

मनोरंजन के साथ ऐतिहासिक विरासत का परिचय

भारत एक खोज, दूरदर्शन का एक ऐसा शो था जिसने मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को भारत के इतिहास से भी परिचित कराया। इतना ही नहीं उस दौर में रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन इसके बावजूद भारत एक खोज ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग और खास जगह बनाई।

53 एपिसोड की यह सीरीज 1988 में जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी के मौके पर शुरू हुई थी वहीं उनकी 49वीं पुण्यतिथी के अवसर पर 2013 में इसे डीडी भारती पर फिर से प्रसारित किया गया था।

यह भी पढ़ें- TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।