विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:05 AM (IST)

छोटे पर्दे पर माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है।

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (फोटो क्रेडिट- एक्स)

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. टीवी की फेमस एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया

  2. देवों के देव महादेव में निभाया था पार्वती का रोल

  3. फीस बढ़ाने की मांंग पर शो से निकाला गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था, जब छोटे पर्दे पर माइथोलॉजिकल शो देवों के देव... महादेव को लेकर काफी क्रेज नजर आता था। इस शो में अभिनेता मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाया और माता पार्वती के रोल में एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) नजर आईं। 

हाल ही में सोनारिका भदौरिया ने ये खुलासा किया है कि एक शो से उन्हें इस वजह से निकाल दिया गया था, क्योंकि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी।

सोनारिका भदौरिया को शो से निकाला गया था बाहर

अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच फीस का मुद्दा हमेशा से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देवों के देव... महादेव में माता पार्वती की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच फीस के भेदभाव को लेकर बात की। उन्होंने बताया की कैसे फीस बढ़ाने की मांग करने पर उन्हें एक शो से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह दूसरे कलाकार को ले लिया गया था।

यह भी पढ़ें- 'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' ने बेबी बंप के साथ कराया बोल्ड फोटोशूट, जल्द मां बनेंगी Sonarika Bhadouria

sonarika bhadoria (1)

बिना शो या उसमें काम करने वाले कलाकारों, निर्माताओं का नाम लिए बिना सोनारिका ने कहा- जीआरपी (ग्रास रेटिंग प्वाइंट) की बात छोड़िए, शो की टीआरपी इतनी अच्छी थी कि चैनल ने पूरी टीम के लिए पार्टी रखी थी। ऐसे में आप काम के लिए तारीफ या फीस में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं।

sonarika bhadoria

लेकिन जब मैंने फीस बढ़ाने की बात कही तो मुझसे पूछा गया कि आखिर किस आधार पर मैं फीस बढ़ाने की मांग कर रही हूं। ज्यादा फीस मांगने पर मुझे शो से बाहर कर दिया गया। जब शो की टीआरपी अच्छी थी, तब मेरे पुरुष सह-कलाकार शो छोड़ने की धमकी देते थे। उनकी फीस तीन गुना बढ़ा दी गई, लेकिन मेरी फीस एक बार भी नहीं बढ़ाई गई।

सोनारिका ने बताया कि तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी कलाकारों के बीच फीस को लेकर भेदभाव होता है। उनके मुताबिक, वहां नए अभिनेताओं को भी बड़ी रकम दी जाती है, क्योंकि दर्शक उन्हें अपना हीरो मानते हैं। 

बिकिनी पहनने पर बोलीं सोनारिका भदौरिया

मालूम हो कि बिकिनी पहनने को लेकर सोनारिका भदौरिया की काफी आलोचना हुई थी, क्योंकि वह छोटे पर्दे पर माता पार्वती का किरदार जो निभा चुकी थीं। इसको लेकर उन्होंने कहा- मैं बिकिनी पहनूंगी, मेरी मर्जी है, उसमें किसी के बाप का क्या जाता है। 

यह भी पढ़ें- 'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' बनीं मां, Sonarika Bhadoria ने दिखाई बेटी की पहली फोटो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।