विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पूरी तरह से हिलाकर रख दिया...' Dipika Kakar ने ट्रोलिंग के बाद पहली बार पहलगाम आतंकी हमले पर तोड़ी चुप्पी

Published: Tue, 29 Apr 2025 09:36 AM (IST)

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के बाद दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्शन दिया है। वह हमले ...और पढ़ें

दीपिका कक्कड़ ने आतंकी हमले पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दीपिका कक्कड़ ने आतंकी हमले पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पहलगाम अटैक पर बोलीं दीपिक कक्कड़
  2. पहलगाम घूमने गए थे दीपिका और शोएब
  3. दीपिका को अटैक के बाद मिली थी आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले तक कश्मीर में छुट्टियां एन्जॉय करने गए थे। कपल पहलगाम भी गया था और कश्मीर से 22 अप्रैल की सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसके बाद दीपिका और शोएब को बुरी तरह ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी।

दीपिका कक्कड़ ने एक हफ्ते के बाद पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने हमले वाले दिन एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सुरक्षित हैं और नया व्लॉग जल्द ही आएगा। नए व्लॉग को लेकर अपडेट देने पर दीपिका और शोएब इब्राहिम को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। हाल ही में, शोएब ने ट्रोल्स को लताड़ा था और अब दीपिका ने हमले पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।

हमले से सहमीं दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने एक हालिया व्लॉग में कहा, "जब हम दिल्ली में लैंड हुए तब हमें पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पता चला। हमें सिर्फ इतना पता था कि वहां कुछ हुआ है, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद हमें स्थिति की गंभीरता के बारे में पता चला। भयानक कहूं या दर्दनाक, पूरी तरह से हिला के रख दिया है।"

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान चले जाओ...', ट्रोल्स पर बरसे Shoaib Ibrahim, बीवी Dipika Kakar के पोस्ट पर कहा- 'हमें गाली क्यों?'

Dipika Kakar

Photo Credit - Instagram

आतंकवादियों को की सजा देनी की मांग

दीपिका कक्कड़ ने आगे यह भी बताया कि कश्मीर बहुत वेलकमिंग है। वहां उन्हें सुकून मिलता है। आगे उन्होंने आतंकवादियों को सजा देने की मांग की। ससुराल सिमर का एक्ट्रेस ने कहा, "मैं तो दिल से दुआ करती हूं कि वो चार लोग जिनके स्केच रिलीज हुए हैं, वो पकड़े जाए और जो लोग इसके पीछे हैं, उन सभी को भी यही सब सहना चाहिए। जिस तरह से इन मासूम लोगों ने उनके कारण कष्ट झेले हैं, उन्हें भी कष्ट सहना चाहिए और अपने दर्द से गुजरना चाहिए।" मालूम हो कि पहलगाम अटैक में करीब 26 लोगों की जान गई थी। 

Dipik

Photo Credit - Instagram

दीपिका कक्कड़ अभी टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। ससुराल सिमर का सीरियल में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का भी हिस्सा थीं, लेकिन उन्होंने तबीयत ठीक न होने के चलते शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- पहलगाम घूमने गईं थीं Dipika Kakkar, अब पोस्ट शेयर करते हुए की ऐसी गलती कि आगबबूला हो उठे लोग