Dipika Kakar पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती ससुर; पिता के लिए दुआ मांग रहे शोएब
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के ससुर को फिर से ब्रेन स्ट्रोक आया है जिसके बाद शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने पिता के लिए दुआ मांगी है।

शोएब इब्राहिम के पिता ICU में भर्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले एक्ट्रेस की बीमारी और अब एक्टर के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई है। शोएब के पिता ICU में एडमिट हैं।
दरअसल, दीपिका के ससुर और शोएब इब्राहिम के पिता को फिर से ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) आया है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। अपने पिता के लिए एक्टर ने फैंस से दुआ करने की गुजारिश की है।
नाजुक है दीपिका के ससुर की हालत
शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि 24 घंटे काफी अहम हैं। उनके पिता इस वक्त ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है। उन्होंने दुआ मांगते हुए लिखा, "पापा के लिए मुझे आप सबकी दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है। आज सुबह पापा को फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। प्लीज, प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में याद रखिएगा। अगले 24 घंटे बहुत नाजुक हैं।"
5 साल पहले भी आया था स्ट्रोक
इससे पहले साल 2021 में शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके चलते वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। बाद में उन्होंने खास ख्याल रखने के लिए अपने पिता को अपने घर में ही शिफ्ट करवा दिया था। व्लॉग्स के जरिए शोएब अक्सर अपने पिता के हेल्थ से जुड़े अपडेट्स रहते हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर से सहमीं Dipika Kakar, बाल झड़ने-मोटापा बढ़ने पर बोलीं- 'अच्छी न दिखने की कोई...'
लिवर कैंसर से जूझीं दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ भी पिछले कुछ वक्त से अपनी हेल्थ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पहले 2 स्टेज लिवर कैंसर और फिर सिस्ट... दीपिका की तबीयत काफी दिनों से ठीक नहीं थी। वह सोशल मीडिया पोस्ट्स और व्लॉग के जरिए अपनी हेल्थ के बारे में बताती रहती हैं। पिछले साल एक्ट्रेस ने ट्यूमर रिमूवल सर्जरी कराई थी और हाल ही में सिस्ट की भी सर्जरी भी हुई है। फिलहाल, सर्जरी के बाद दीपिका खुद को खास ख्याल रख रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।