विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले कैंसर, फिर सिस्ट... तकलीफ में हैं Dipika Kakar, सर्जरी के बाद घर लौटकर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Published: Fri, 27 Feb 2026 11:47 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के लिए वक्त बुरा है। कैंसर के इलाज के बीच दीपिका को सिस्ट हो ...और पढ़ें

सिस्ट की सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सिस्ट की सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipik Kakar) भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन लाइमलाइट में बराबर बनी रहती हैं। पिछला कुछ वक्त उनके लिए मुश्किल से भरा हुआ भी रहा। 

पहले दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया था और फिर सिस्ट। कैंसर के इलाज के बीच जब एक्ट्रेस को सिस्ट हुआ तो वह फैंस को इसकी जानकारी देते हुए इमोशनल हो गई थीं। 

दीपिका कक्कड़ की हुई सिस्ट की सर्जरी

हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने रिवील किया कि उन्होंने उनकी सिस्ट की सर्जरी हो गई है और वह घर लौट आई हैं। घर लौटने के बाद एक्ट्रेस ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपना दर्द बयां किया है। दीपिका कक्कड़ ने यूट्यूब वीडियो में कहा कि उनका सिस्ट 13 MM का था जिसे RFA नाम के एक प्रोसेस के जरिए जला दिया गया था। सर्जरी हो गई है लेकिन दर्द अभी भी है।

qwd

सर्जरी के बाद घर लौट आईं एक्ट्रेस

दीपिका ने आगे कहा, "कल रात हम घर लौट आए। पूरा प्रोसेस ठीक रहा। लोग आपको तैयार करते हैं कि यह दोबारा हो सकता है। लेकिन जब यह असल में होता है, तो इससे निपटने में समय लगता है। मुझे भी कुछ समय लगा। यह बहुत अचानक हुआ। डॉक्टर ने कहा, ‘सोमवार को एडमिट हो जाओ’ और इसी बीच हमारी एनिवर्सरी भी थी।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 12 विनर Dipika Kakar ने बताया शो में क्या था उनका वीक प्वाइंट, बोलीं- 'मेरी शोएब के साथ बातचीत...'

अभी भी दर्द में हैं दीपिका

दीपिका कक्कड़ ने कहा, "इस बार जब मैं प्रोसीजर के लिए जा रही थी, तो मैं बहुत परेशान थी। मैं बहुत रो रही थी। डॉक्टरों ने मुझे शांत किया। इस बार प्रोसीजर OT में नहीं, CT रूम में हुआ। यह RFA नाम का एक प्रोसेस है, जहा उन्होंने मेरे सिस्ट को जला दिया और क्योंकि यह बहुत छोटा था, हम इसे इस तरह से कर पाए। अगर यह बड़ा होता, तो प्रोसीजर और मुश्किल होता।"

 

दीपिका कक्कड़ ने बताया कि जहां सर्जरी हुई है, वहां उन्हें दर्द महसूस हो रहा है। सर्जरी के बाद जब एक्ट्रेस को होश आया था, उस वक्त भी वह दर्द में थीं। उन्होंने फैंस को भी दुआ करने के लिए धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें- कैंसर से सहमीं Dipika Kakar, बाल झड़ने-मोटापा बढ़ने पर बोलीं- 'अच्छी न दिखने की कोई...'