DID Little Master 5 Winner: डांस की दीवानगी के चलते पिता ने घर से निकाला, डीआईडी विनर की कहानी सुन आ जाएंगे आंसू
DID little Master Season 5 Winner 2022 पॉपुलर शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के 5वें सीजन को जीतने वाले इस बच्चे का संघर्ष ही इसे दूसरों से अलग बनाता है। इनकी कहानी सुनकर आपकी आंखों में भी पानी आ जाएगा।

नई दिल्ली, जेएनएन। DID little Master Season 5 Winner 2022: पॉपुलर शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स को 5वें सीजन को उनका विनर मिल चुका है। ऑडिशन के बाद चुने गए टॉप 15 ने इतने महीनों से काफी पसीना बहाया। तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद एक बच्चे का हाथों में चमचमाती हुई ट्रॉफी आई। इने अपनी मासूमित और डांस मूव्स से जजेस का दिल तो जीता है बल्कि अपनी संघर्ष की कहानी से दर्शकों की आंखों में आंसू भी ला दिए। इस बच्चे में डांस के लिए इस कदर दिवानगी थी कि पिता ने भी इसका साथ छोड़ दिया फिर भी ये इस मुकाम तक पहुंचा। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं असम के रहने वाले नोबोजित नारजारी की।
डांस इंडिया डांस लिटिल मासटर्स 5 की चमचमाती ट्रॉफी असम के नोबोजित नारजारी ने अपने नाम की है। ये बच्चा उन सभी के लिए एक नजीर है जो अपने सपनों के जीना चाहते हैं। टॉप 5 में नोबोजित के अलावा सागर, अप्पन, आध्याश्री और इशिता पहुंचे थे। नोबोजित को 10 लाख रुपए कैश प्राइज भी मिला है। पर इस बच्चे का संघर्ष ही इसे दूसरों से अलग बनाता है। इनकी कहानी सुनकर आपकी आंखों में भी पानी आ जाएगा।
View this post on Instagram
दरअसल, नोबोजित के पिता को उसके डांस करने से सख्त ऐतराज था। वो चाहते थे कि बेटा आर्मी में जाए, पर इन नन्हें डांसर को ये मंजूर नहीं था। पिता को डांसर बेटे का साथ भी मंजूर नहीं था। नोबोजित अपने डांस टीचर के साथ रहने लगे। शो में कई बार पिता का जिक्र आने पर उनकी आंखें छलक पड़ी ये सोचकर कि काश पापा उन्हें ऐसे एक्सेप्ट कर लें।
View this post on Instagram
हालांकि अब नोबोजित मानते हैं कि शो जीतने के बाद पिता का मन बदलेगा और वो बेटे को अपने साथ रखने के लिए तैयार हो जाएंगे। डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 के विजेता ने खुशी से साझा किया, 'अब जब मैं जीत गया हूं, मेरे डैडी बहुत खुश हैं और हम साथ रहेंगे।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।