अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मोहित रैना ने लिखा इमोशनल नोट, बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन से हैं दुखी
मोहित ने अप्रैल के महीने में कई अपनों को खो दिया है। जिसका मोहित के ऊपर गहरा असर पड़ा है। मोहित इससे बेहद दुखी हैं जिसको उन्होंने शब्दों में बयान किया है। मोहित ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि मोहित अब स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मोहित ने फैंस के साथ इमोशनल नोट शेयर किया है। मोहित ने इसके जरिए लोगों को सकारात्मक रहने और खुद पर भरोसा करने की सलाह दी है।
मोहित ने अप्रैल के महीने में कई अपनों को खो दिया है। जिसका मोहित के ऊपर गहरा असर पड़ा है। मोहित इससे बेहद दुखी हैं जिसको उन्होंने शब्दों में बयान किया है। मोहित ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अप्रैल का महीना भारी मन के साथ खत्म हुआ, मुस्कुराहट, कृतज्ञता, यादें, सबक, धैर्य और संकल्प। दो स्कूल के दोस्तों को खो दिया, दो कॉलेज के दोस्त, एक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का पूर्व सहकर्मी, एक विस्तारित परिवार के सदस्य और एक पिता समान व्यक्ति को भी खो दिया।'
आगे मोहित ने अस्पताल स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि, 'ये मेरा व्यक्तिगत सबसे लंबा अस्पताल प्रवास रहा, मैं मेदांता लखनऊ इंटरनल मेडिसिन टीम का धन्यवाद भी नहीं कर सकता जो इन दिनों नि: स्वार्थ रूप से चौबीसों घंटे काम करते हैं। पीपीई किट्स के पीछे छिपी मुस्कान के साथ। भगवान उनका भला करे।'
आगे मोहित लिखते हैं, 'भुज भूकंप 2001, कुछ प्राकृतिक आपदाएं, 26/11 और अब COVID जैसे नरसंहार का व्यक्तिगत रूप से साक्षी होने के बाद... मुझे एक अहसास हुआ है, जिसे मैं उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं जो कमरे की छत या खिड़की को देख रहे हैं और सोच रहे हैं हम ही क्यों? "अपनी खुद की राख से उठाने के लिए, एक फीनिक्स को सबसे पहले जलना चाहिए।" हम सभी के पास 86 अरब न्यूरॉन्स हैं, जो हमारे भीतर शक्ति को भरकर जाग्रत करते हैं। जागो मेरे दोस्तों। एक ऐसा कल होगा जो आपका आज होगा और उसी क्षण आपको खुद पर गर्व होगा। बस थम जाओ। लव एमआर।'
मोहित के इस इमोशनल नोट ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया। उनके फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट कर मोहित की बातों को समझकर उन्हें दिलासा दे रहे हैं। बता दें कि मोहित रैना बीते 23 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसकी जानकरी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद मोहित को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि मोहित का स्वास्थ्य अब ठीक है और वो अस्पताल से भी डिस्चार्ज हो गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।