विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज, वोट्स के अलावा इस बार जनता लेगी ये बड़े फैसले

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 09 Jun 2023 11:18 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Anthem सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही जियो सिनेमा पर ऑनएयर होगा। ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott 2 Salman Khan Reality Show Anthem Song Release Raftaar Rap in His Voice/Twitter
Bigg Boss Ott 2 Salman Khan Reality Show Anthem Song Release Raftaar Rap in His Voice/Twitter

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी 2 का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज
  2. इस बार वोट्स के अलावा जनता लेगी ये बड़े फैसले
  3. 17 जून 2023 से शो होगा ऑनएयर

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Anthem: सलमान खान के शो बिग बॉस के प्रोमो मेकर्स ने रिलीज करने शुरू कर दिए हैं, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। ये सीजन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों के बीच होगा।

कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया था, जिसमें बॉलीवुड के सुल्तान ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि इस बार वह सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट की कितनी 'वाट' लगाते हुए नजर आएंगे। अब हाल ही में इस विवादित रियलिटी शो का दूसरा प्रोमो भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जो कि इस सीजन का एंथम सॉन्ग है।

रफ्तार के रैप पर सलमान खान ने किया डांस

बिग बॉस के सीजंस में कंटेस्टेंट जितना लोगों को अट्रैक्ट करते हैं, उतना ही दर्शक एंथम सॉन्ग और शो की थीम को जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। मेकर्स ने पहले प्रोमो के बाद अब हाल ही में शो का एंथम भी रिलीज कर दिया है। इस बार एंथम को रैपर और सिंगर रफ्तार ने अपनी आवाज में गाया है।

इस एंथम के द्वारा सलमान खान फैंस को कम शब्दों में ये सीजन कैसा होगा और इसमें क्या कुछ होगा, उसको रैप के माध्यम से समझाते हुए नजर आ रही है। 1 मिनट 30 सेकंड के रैप में बॉलीवुड के दबंग खान और रफ्तार की जुगलबंदी देखते ही बन रही है।

इस बार फैंस के बिना कुछ नहीं कर पाएंगे सलमान खान

बिग बॉस के मेकर्स ने हर सीजन के साथ ये बात कही है कि ये दर्शकों का शो है और कौन कंटेस्टेंट कितना लंबा इस शो में आगे जाएगा, इसका फैसला भी फैंस के हाथ में ही होता है। हालांकि, इस बार सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 में फैंस की मदद के बिना कुछ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस एंथम में खुद एक्टर ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि 'इस बार उन्हें आपकी मदद लगेगी'।

24 घंटे मल्टी कैमरा से कोई भी कंटेस्टेंट नहीं बच पाएगा। इस बार पूरी पावर जनता के हाथ में होने वाली है, क्योंकि इस बार बिग बॉस नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स जनता की उंगलियों पर डांस करती हुई नजर आएगी। राशन हो या सजा इस बार सलमान खान या बिग बॉस नहीं, बल्कि जनता के हाथों में हर फैसला होगा। ये शो 17 जून 2023 से जियो सिनेमा पर ऑनएयर होगा।