विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में टीवी की 'प्रतिज्ञा' करेंगी एंट्री, सलमान खान के आगे चल पाएगी इनकी सनक?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 08 Jun 2023 12:01 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 चर्चा में बना हुआ है। शो के ...और पढ़ें

Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2, Twitter
Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर रोज अपडेट सामने आ रही है। अब तक कई सेलेब्स के शो में शामिल होने की खबर सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में अब टीवी क की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है।

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन बीते साल आया था। शो को लोगों ने पसंद भी किया था। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स अब दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। शो को हिट बनाने के लिए प्रोड्यूसर खूब मेहनत कर रहे हैं और कंटेस्टेंट्स चुनने के मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

किस सेलिब्रिटी का नाम हुआ कंफर्म ?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब जिस सेलिब्रेटी के शामिल होने की खबर सामने आई है वो टीवी की दुनिया पर राज कर चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी को लेकर अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने जानकारी दी है कि एक्ट्रेस पूजा गौर शो के लिए कन्फर्म हो गई हैं। पेज ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस से मेकर्स की लंबे समय से बात चल रही थी और अब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को हां कह दिया है। हालांकि, शो की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  

टीवी पर कर चुकी हैं राज

बता दें कि पूजा गौर अब तक कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं, लेकिन पॉपुलैरिटी उन्हें डेली सोप मन की आवाज प्रतिज्ञा ने दिलाई थी। इसके अलावा पूजा, सावधान इंडिया, एक नई उम्मीद रोशनी, श्रीकांत बासिर और कितनी मोहब्बत है समेत कई शो में काम कर चुकी हैं।

इस बार वूट पर स्ट्रीम नहीं होगा शो

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर हाल ही में एक और अपडेट आई थी। शो का पिछला सीजन वूट पर आया था, लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी, जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।