विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 में घसीटा गया 7 साल की तारा का नाम, खौला पिता जय भानुशाली का खून; Mahhi Vij के एक्स पति ने ली कसम

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:27 AM (IST)

जय भानुशाली और माही विज की बेटी तारा का बिग बॉस 20 के एक टास्क में नाम घसीटा गया। जिसे ...और पढ़ें

माही विज की बेटी का नाम घसीटने पर नाराज हुए जय भानुशाली/ फोटो- इंस्टाग्राम

माही विज की बेटी का नाम घसीटने पर नाराज हुए जय भानुशाली/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बिग बॉस 20 में तारा का नाम घसीटने पर जय भानुशाली नाराज

  2. यंग-कनिका मान पर बेटी का नाम लेने पर भड़के एक्टर

  3. जय भानुशाली ने बिग बॉस को लेकर खाई कसम 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ये गेम और भी पेचीदा होता जा रहा है। कई कंटेस्टेंट के बीच जहां जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ काफी लोग ऐसे हैं, जिनके निशाने पर माही विज हैं।

बीते दिनों हुए नॉमिनेशन और कैप्टेन्सी दोनों ही टास्क में माही विज कई घरवालों के निशाने पर आईं। यहां तक कि जिस तरह से कैप्टेनसी टास्क में माही विज की 7 साल की बेटी तारा भानुशाली का नाम घसीटा गया, उसे लेकर अब एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड जय भानुशाली का गुस्सा फूटा है और उन्होंने एक बड़ी कसम ले ली है।

जय भानुशाली बोले-'पिता के तौर पर लिया निर्णय'

माही विज जो रोबोट बनकर चेयर पर बैठी थीं, उन्हें कैप्टेन्सी टास्क में कुर्सी से उठाने के लिए जिस तरह से यंग डीएसए, उदिति सिंह और कनिका मान ने बेटी का नाम लेकर बुली किया, उसको लेकर जय भानुशाली ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर लिख, "बिग बॉस में जो कुछ भी हुआ है, उसे देखने के बाद मैंने एक पिता के तौर पर ये फैसला लिया है कि मैं अब कभी भी अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने दूंगा।"

जय ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "मैंने ये डिसाइड किया था कि मैं कभी भी किसी के गेमप्ले पर अपनी राय नहीं दूंगा और न ही किसी एक इंसान के बारे में बात करूंगा। जहां माही को जरूरत होगी वहां उन्हें अपना सपोर्ट दूंगा।"

Untitled Design - 2026-11-12T092145.587

यंग डीएसए और कनिका मान की लगाई क्लास

जय भानुशाली में तारा का नाम लेकर माही को प्रवोक करने वाले यंग डीएसए और कनिका मान को खरी-खोटी सुनाते हुए जय भानुशाली ने आगे लिखा, "एक टास्क के लिए, यंग डीएसए ये बोल रहा है कि मेरे बच्चे जब बड़े होंगे तो अपनी मां के एक्शन पर शर्मिंदा होंगे। कनिका बोल रही है कि वह माही के बच्चों से कभी नहीं मिलना चाहती और लव गिल की मां मेरी बच्ची को बीच में लाकर माही को ये बोल रही हैं कि कोई तुम्हारी बेटी के बारे में ऐसा बोले तो कैसा लगेगा।"

एक्टर ने आगे लिखा, "तारा 7 साल की बच्ची है। वो कोई बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है। किसी को नीचा दिखाने के लिए बच्चों को बीच में लाना बहुत ही बकवास है। मुझे नहीं पता कि हमारे बच्चों को ऐसी चीजों में क्यों घसीटा जा रहा है, जिससे उनका कोई कनेक्शन ही नहीं है? बिग बॉस एक गेम है। माही से आप किसी बात पर असहमत हो सकते हो। उसके डिसीजन और गेमप्ले को चैलेंज कर सकते हो, लेकिन उनके बच्चों को बीच में लाना, उनके मदरहुड पर सवाल उठाना अपने दायरे की सीमा को लांघना है।

Screenshot 2026-11-12 092306

'मैं नहीं चाहता मेरे बच्चों को ट्रॉमा हो'

जय भानुशाली ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "एक पिता के तौर पर मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हों, जहां माही को नीचा दिखाने के लिए घरवाले तारा के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये गेम शायद सबके लिए एक एंटरटेनमेंट होगा, लेकिन हम सबके लिए ये पर्सनल है। मेरे लिए मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत सबसे पहले आती है। गुडबाय बिग बॉस 20।"

आपको बता दें कि माही और जय भानुशाली ने जनवरी 2026 में अपने सेपरेशन की घोषणा की थी। हालांकि, बिग बॉस 20 की जर्नी में जय माही विज को पूरी तरह से सपोर्ट करते दिखें।

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ Bigg Boss 20 का फेक पोस्ट, भड़के Golmaal 5 के डायरेक्टर; फैंस को किया सतर्क

यह भी पढ़ें- 'पति को बीच में मत लाना वरना...' Mahhi Vij और लव गिल के बीच हुआ जबरदस्त पंगा, रोते-रोते दी काट डालने की धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।