विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 19 में धमाल मचाएंगी Salman Khan की ये एक्ट्रेस, टीजर शूट पर भी आई जानकारी

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 31 May 2025 01:22 PM (IST)

बिग बॉस 19 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफा बढ़ गई है। हर बार की तरह इस सीजन के लिए ...और पढ़ें

सलमान खान की ये एक्ट्रेस ले सकती हैं एंट्री (Photo Credit- X)
सलमान खान की ये एक्ट्रेस ले सकती हैं एंट्री (Photo Credit- X)

HighLights

  1. जल्द शूरू होगा बिग बॉस का 91वां सीजन
  2. सलमान खान की ये एक्ट्रेस ले सकती हैं एंट्री
  3. भाईजान संग हिट फिल्म में किया था काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 19: सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों के बीच धूम मचाने को तैयार है। बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू होने की चर्चा है, और फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबर है कि यह शो जुलाई 2025 में शुरू हो सकता है और करीब साढ़े पांच महीने तक चलेगा। शो के लिए कई सेलिब्रिटीज से संपर्क किया जा रहा है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह का नाम भी सामने आया है। साथ ही, शो के पहले प्रोमो की शूटिंग को लेकर भी ताजा अपडेट आया है।

सलमान खान की एक्ट्रेस बनेंगी शो का हिस्सा?

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेजी शाह, जो सलमान खान के साथ जय हो और रेस 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और डेजी की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया। अगर यह खबर सच होती है, तो डेजी को बिग बॉस के घर में देखना फैंस के लिए रोमांचक होगा। उनकी मौजूदगी शो में नया रंग ला सकती है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- नेतागिरी छोड़ एक्टिंग का दुनिया में वापसी कर रहीं Smriti Irani, Z+ सिक्योरिटी के साथ करेंगी आइकॉनिक सीरियल की शूटिंग

पहले भी दिख चुकी हैं रियलिटी शो में

डेजी शाह आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सुर्खियों से दूर रखती हैं। अगर वह बिग बॉस 19 का हिस्सा बनती हैं, तो फैंस को उनकी जिंदगी को करीब से जानने का मौका मिलेगा। यह डेजी का पहला रियलिटी शो नहीं होगा। वह पहले रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में अपनी हिम्मत दिखा चुकी हैं।

Photo Credit- Instagram

प्रोमो शूटिंग का अपडेट

बिग बॉस 19 के पहले प्रोमो को लेकर भी खबरें आ रही हैं। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शो जुलाई 2025 में शुरू होने वाला है, और इसका पहला प्रोमो जून में शूट हो सकता है। इस बीच, सलमान खान अपनी फिल्म गलवान घाटी की शूटिंग के लिए लद्दाख जाने की तैयारी में हैं, जिसमें वह एक आर्मी अधिकारी का किरदार निभाएंगे। खबर है कि वह फिल्म की शूटिंग से पहले बिग बॉस 19 का प्रोमो शूट करेंगे।

ये भी पढ़ें- The Traitors: चालाकी का गेम शुरू! करण जौहर के शो में मशहूर सितारे बनेंगे गद्दार, ट्रेलर में खुले कई राज