विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: Kashish Kapoor ने इस कंटेस्टेंट के खिलाफ उगला जहर, दे दिया 'साइको' और 'घमंडी' का टैग

Published: Tue, 07 Jan 2025 06:45 PM (IST)

बिग बॉस सीजन 18 से बीते हफ्ते कशिश कपूर एलिमिनेट हो गईं। सलमान खान के शो से बाहर आने के ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 से निकलकर कशिश कपूर ने इस कंटेस्टेंट को बता दिया साइको/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 18 से निकलकर कशिश कपूर ने इस कंटेस्टेंट को बता दिया साइको/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कशिश कपूर ने इस कंटेस्टेंट पर निकाली भड़ास
  2. अविनाश मिश्रा के बाद इस कंटेस्टेंट को दिया टैग
  3. बाहर आकर इस कंटेस्टेंट को कहा साइकोटिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के बेहद नजदीक हैं। दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, सारा आरफीन के बाद अब रजत दलाल के आर्डी एंजल कशिश कपूर (Kashish Kapoor) भी आउट हो चुकी हैं। बीते हफ्ते कम वोट्स मिलने की वजह से उन्हें सलमान खान के शो को अलविदा कहना पड़ा। बाहर आने के बाद कशिश कपूर ने जहां रजत दलाल को घर का सबसे क्यूट इंसान बताया, तो वहीं अविनाश मिश्रा के बाद अब उनके निशाने पर ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिनसे उनकी कभी बहुत बनती थी। 

उन्होंने बिग बॉस 18 से एलिमिनेट होने के बाद कंटेस्टेंट पर न सिर्फ जमकर भड़ास निकाली, बल्कि उन्हें साइको और सबसे दुखी आदमी का टैग दे दिया। उन्होंने अपने दिल की भड़ास निकालते हुए इस कंटेस्टेंट को खूब बुरा भला कहा। 

बाहर आकर कशिश कपूर ने इस कंटेस्टेंट के खिलाफ निकाली भड़ास

जब कशिश कपूर बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थीं, तो उनके फेवरेट में से एक थे करणवीर मेहरा। उन्हें वह रियल लगते थे और इस सीजन के विनर लगते थे। हालांकि, घर से निकलते-निकलते करणवीर और कशिश के बीच गहरी दुश्मनी हो गई। अब बाहर आने के बाद कशिश कपूर ने करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के खिलाफ ऐसी-ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर एक्टर के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Shilpa हैं टॉप 5 में शामिल, Karanveer-Vivian की निकाली इस कंटेस्टेंट ने हेकड़ी, बना नंबर 1 खिलाड़ी

बिग बॉस तक नाम के एक पेज ने कशिश कपूर से बातचीत का एक हिस्सा अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें कशिश कपूर ने करणवीर मेहरा को साइकोटिक, घमंडी और दुखी आदमी का टैग दे दिया। उन्होंने कहा,

"एक अधेड़ उम्र का आदमी अपनी उम्र की महिला की बेटी के साथ लड़ रहा है, लेकिन फिर भी बहसबाजी में जीत नहीं पा रहा है। उसके बोलने का तरीका उसकी और मेरी परवरिश में क्या फर्क है ये बताता है"। 

Photo Credit- Instagram 

उसे दूसरे को दर्द में देखकर मजा आता है

कशिश कपूर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने आगे कहा,

"वह बहुत ही घमंडी है। मैंने ये बात शो में भी कही थी और अब भी कह रही हूं कि वह जिंदगी में सबसे दुखी आदमी है। मैं ये बात बहुत लोगों के बारे में नहीं कहती हूं, लेकिन मैं दिल से कह रही हूं, वह अपनी जिंदगी से बहुत दुखी है। जब कोई दूसरा तकलीफ में होता है तो उसे बहुत मजा आता है। वह जोंक की तरह है जो दूसरे के घाव कुरेदता है, वह ऐसा ही है"। 

karanveer mehra bigg boss 18

Photo Credit- Instagram 

आपको बता दें कि जब फैमिली वीक में कशिश कपूर की मां शो में आई थीं, तो उन्होंने अविनाश मिश्रा को समझाते हुए कहा था कि मामला आसानी से सुलझ सकता था। हालांकि, अविनाश को डिफेंड करने के लिए इस लड़ाई में कूद पड़ें और कशिश की मां को ही उल्टा बोल दिया। उनका ये बर्ताव बाहर उनके फैंस को भी बिल्कुल पसंद नहीं आया। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘मैं कुछ बोल नहीं रही तो…’ Chahat Pandey का टूटा सब्र का बांध, Karanveer पर कर दिया वार