विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: ‘वो बहुत क्यूट है…’ Kashish Kapoor ने इस कंटेस्टेंट को बताया ट्रॉफी का असली हकदार

Published: Mon, 06 Jan 2025 03:00 PM (IST)

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से एविक्ट होने के बाद कशिश कपूर (Kashish Kapoor) घर से बाहर आ चुकी ...और पढ़ें

कशिश कपूर ने किया विनर के नाम का खुलासा (Photo Credit- Instagram)
कशिश कपूर ने किया विनर के नाम का खुलासा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कशिश कपूर बिग बॉस 18 से हुईं एविक्ट
  2. कशिश ने किया ट्रॉफी के असली हकदार के नाम का खुलासा
  3. इस कंटेस्टेंट को चेहरा नहीं देखना चाहती हैं कशिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से कशिश कपूर (Kashish Kapoor) का सफर खत्म हो गया है। फिनाले के बेहद करीब पहुंचकर वोटों की कमी के चलते कशिश एविक्ट हो गई हैं। बीबी हाउस के अंदर कशिश के कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिले थे। आखिरकार अब उन्होंने घर से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, फिनाले से करीब दो सप्ताह पहले ही उन्होंने बता दिया है कि इस सीजन की ट्रॉफी का असली हकदार कौन है।

जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कशिश कपूर का एक इंटरव्यू जारी किया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी जगह ईशा सिंह को घर से बेघर होना चाहिए था। कशिश ने कहा, मुझे नहीं लगता कि शो में ईशा का कोई खास योगदान है। उसका पूरा गेम अविनाश के आसपास घूमता रहा है।

दिग्विजय से क्या दोबारा दोस्ती करेंगी कशिश?

बीबी हाउस के अंदर कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और दिग्विजय राठी के बीच शुरुआत से ही नाराजगी रही थी। अब कशिश ने साफ कर दिया है कि दिग्विजय के साथ उनकी दोस्ती दोबारा नहीं होगी। वह दोस्ती का रिश्ता बिल्कुल भी नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, अगर आपने शो देखा होगा तो पता होगा कि मेरा दिल बिल्कुल साफ है। जब मुझे अपनी गलती लगी तो मैंने सुधारने की कोशिश की। मैंने उससे यह भी कहा था कि अगर तुम्हें दोस्ती या दुश्मनी का रिश्ता रखना है तो वो भी बता दो। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ये क्या हो गया! फिनाले से पहले बिग बॉस में बिगड़ गया खेल, दो कंटेस्टेंट्स होंगे बाहर?

कशिश की नजर में यह कंटेस्टेंट है विनर 

कशिश कपूर ने बता दिया है कि उनके हिसाब से रजत दलाल को बिग बॉस 18 का विनर होना चाहिए। उनका कहना है कि रजत काफी क्यूट हैं और सबसे ज्यादा ओरिजिनल है। बता दें कि घर के बाहर रजत दलाल का समर्थन करते हुए हरियाणा के कई पॉपुलर सिंगर, आर्टिस्ट और यूट्यूबर नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव ने हाल ही में एक मीटअप रखा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में संभावना है कि उन्हें दर्शकों के वोटों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Photo Credit- Instagram

इस कंटेस्टेंट का मुंह नहीं देखना चाहती हैं कशिश

बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद कशिश कपूर बिल्कुल भी शिल्पा शिरोडकर का मुंह नहीं देखना चाहती हैं। सलमान के शो में भी कशिश और शिल्पा के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसके अलावा, उन्होंने करणवीर मेहरा को गंदा इंसान बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, करण को नफरत के लायक भी नहीं मानती हूं। वो बस एक गंदा इंसान है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में बिगड़ा इन 5 कंटेस्टेंट्स का समीकरण, फिनाले की सीढ़ी में रुकावट बन गई फैमिली