Bigg Boss 16: साजिद खान को बिग बॉस के घर में देख तिलमिलाईं उर्फी जावेद, अश्लीलता पर किया कमेंट
Bigg Boss 16 बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई फीमेल सेलेब्स ने साजिद को शो में बुलाए जाने पर मेकर्स को आड़े हाथ लिया है। इसी कड़ी में ऊर्फी जावेद ने भी मेकर्स की क्लास लगाई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Sajid Khan Entry Controversy: बिग बॉस का 16वां सीजन पिछले के सभी सीजन से अलग और ज्यादा धमाकेदार लग रहा है। पहले दिन से दर्शकों की शो को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है कि इस बार किसकी लव स्टोरी देखने को मिलेगी, किसके बीच बुरी तरङ झगड़े होंगे, कौन किसकी टांग खिंचाई करेदगा, वगैरह। लेकिन इन सबके पहले बिग बॉस शो एक कंटेस्टेंट की एंट्री को लेकर ट्रोल का शिकार हो गया है। यह कंटेस्टेंट हैं साजिद खान। जब से शो में इस डायरेक्टर की एंट्री हुई है, तब से सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर माहौल गरमा गया है। लोग साजिद खान को निकालने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में मंदाना करीमी के बाद ऊर्फी जावेद ने मेकर्स को साजिद खान को लेने पर आड़े हाथ लिया है।
दरअसल, कुछ साल पहले साजिद खान का नाम 'मीटू' कैंपेन में आया था। एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने उन पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सिर्फ सलोनी चोपड़ा ही नहीं, बल्कि कई अन्य एक्ट्रेस ने साजिद पर शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद साजिद की खूब फजीहत हुई थी। वह इंडस्ट्री से भी लगभग नदारद थे। अब इस घटना के कई वर्षों बाद बिग बॉस में उनकी एंट्री हुई है, जिसका कई दर्शक व सेलेब्स विरोध किया है।
ऊर्फी ने किया साजिद की एंट्री का विरोध
साजिद खान को शो में लेने के लिए बिग बॉस के साथ चैनल की भी आलोचना हो रही है। अपने बेबाक बयानों और अतरंगी फैशन सेंस के लिए फेमस ऊर्फी जावेद ने भी इस बहती गंगा में हाथ धो लिया है। उन्होंने मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर नहीं मिला था, लेकिन अगर मिलता तो भी वह मना ही करतीं। साजिद को लिए जाने पर कहा कि क्या हम सभी शोषण में जिनका नाम आ चुका है, ऐसे व्यक्ति को बुलाना बंद करेंगे। मैं यह सोच भी नहीं सकती कि उन लड़कियों पर क्या बीत रही होगी जो रोजाना साजिद खान को टीवी पर देखती होंगी।
चैनल पर उठाए सवाल
यह सारी बातें ऊर्फी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कही। उन्होंने इसी पोस्ट में उन लड़कियों की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्होंने कभी साजिद पर शोषण करने का आरोप लगाया था।
इसके साथ ही ऊर्फी ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि साजिद पर अब तक क्या-क्या आरोप लग चुके हैं।
साजिद पर लगे ये आरोप
ऊर्फी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसके अनुसार साजिद पर यह आरोप लग चुके हैं।
- पोटेंशियल फीमेल एक्टर्स से न्यूड्य मांगना
- फीमेल कलीग्स की मौजूदगी में अडल्ट कंटेंट देखना
- महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: शालीन की हरकत ने घरवालों की नाक में किया दम, बिग बॉस के घर से बाहर होंगे एमसी स्टैन!
यह भी पढ़ें: Goodbye: हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा बायकॉट करो रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय', बोले- मुझे डराया गया...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।