विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Mid Week Eviction: ग्रैंड फिनाले से पहले होगा शॉकिंग एलिमिनेशन, टॉप 5 से इस सदस्य की जर्नी खत्म

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 08 Feb 2023 03:39 PM (IST)

Bigg Boss 16 Mid Week Eviction बिग बॉस 16 अपने आखिरी हफ्ते में हैं। ग्रैंड फिनाले वीक में पहुंचकर निमृत ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Mid Week Elimination Priyanka Mc Stan Shiv Thakare Shalin Bhanot or Archana Gautam This Contestant Out/Instagram
Bigg Boss 16 Mid Week Elimination Priyanka Mc Stan Shiv Thakare Shalin Bhanot or Archana Gautam This Contestant Out/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Mid Week Eviction: 12 फरवरी को बिग बॉस का शानदार ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस सीजन का ये आखिरी हफ्ता है और घर में अभी भी टॉप फाइव कंटेस्टेंट बाकी है। निमृत कौर अहूवालिया फिनाले वीक में पहुंचने के बाद इस शो से एविक्ट हो चुकी हैं।

अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले के एकदम करीब पहुंचकर एक और सदस्य इस शो को बाय-बाय कह देगा। बिग बॉस को खत्म होने में महज 3 दिन बाकी है और मिड वीक एविक्शन की तलवार एक बार फिर से कंटेस्टेंट पर लटकने वाली है।

फिनाले पहुंचकर ये कंटेस्टेंट बिग बॉस को कहेगा बाय-बाय

सलमान खान के विवादित शो में ग्रैंड फिनाले के इतना करीब आकर शो से बाहर होना किसी भी कंटेस्टेंट का दिल तोड़ने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार निमृत के मिड वीक एविक्शन के बाद शो में एक और कंटेस्टेंट आधी रात को बिग बॉस को अलविदा कह जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये घरवालों के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने से एक कंटेस्टेंट सबसे कम वोट्स की वजह से इस शो के फिनाले में शामिल होकर भी चमचमाती ट्रॉफी को हाथ में नहीं पकड़ सकेगा। हालांकि, द खबरी का कहना है कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट इस घर से बेघर नहीं होगा।

ये कंटेस्टेंट है वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे

बिग बॉस में अब पांच कंटेस्टेंट रह गए हैं। प्रियंका चहर चौधरी, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने फिनाले में अपनी जगह पक्की की है। सलमान खान का ये शो 16 कंटेस्टेंट से शुरू हुआ था और अब शो में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बचे हैं, जिन्होंने अपने गेम से दर्शकों को बेहद इम्प्रेस किया है।

सोशल मीडिया वोटिंग के हिसाब से जो कंटेस्टेंट लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है, उसका नाम प्रियंका चहर चौधरी है। उनके बाद शिव को मात देकर एमसी स्टैन दूसरे नंबर पर हैं। प्रियंका और एमसी स्टैन के अलावा शिव ठाकरे सोशल मीडिया वोटिंग के हिसाब से तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर शालीन और पांचवें नंबर पर इस वक्त अर्चना चल रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 16: मीडिया के सामने स्टैन पर भड़के शालीन भनोट, मारपीट की नौबत के बीच शिव ठाकरे ने किया बीच-बचाव

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले शिव ठाकरे का शो से कटेगा पत्ता ? टॉप 2 की रेस में ये दो खिलाड़ी निकले सबसे आगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।